Thursday, 11 February 2016

कैसे सोएं खर्राटों की आवाज के बीच चैन की नींद

खार्राटे अर्थात स्नोर न सिर्फ खर्राटे लेने वाले व्यक्ति के स्वास्थ के लिए अच्छे होते हैं                                   , बल्कि इसके परिजनों के लिए तो मानों एक भी भीषण समस्या की तरह होते हैं



                                                                                                        

 खर्राटों की आवाज और नींद

खार्राटे अर्थात स्नोर न सिर्फ खर्राटे लेने वाले व्यक्ति के स्वास्थ के लिए अच्छे होते हैं,
 बल्कि इसके परिजनों के लिए तो मानों एक भी भीषण समस्या की तरह होते हैं।
 किसी एक के खर्राटे कईयों की नींद के दुष्मन हो जाते हैं।
 खर्राटों की समस्या के कारण 39 फीसदी वयस्क एक रात में औसतन डेढ घंटे की नींद खो देते हैं।
 तो फिर भला इस समस्या से कैसे बचा जाए? चलिये बाताते हैं कि कैसे आप खर्राटों की आवाज के बीच भी चैन की नींद सो सकते हैं।


क्या कहते हैं आंकडे

एक नए अध्ययन में पता चला है कि इन खर्राटों के कारण हर साल पत्नियों की तीन सप्ताह की नींद बर्बाद होती है। शोधकर्ताओं ने इ स संबंध में 2,500 वयस्कों पर किए गए इस सर्वे में पाया कि खर्राटे इस हद तक बुरे सपने की तरह होते हैं कि 39 फीसद पत्नियां शांति से सोने के लिए दूसरे कमरे में चली जाती हैं। सर्वे में पता चला कि नौ जोडों में एक जोडा केवल खर्राटे की समस्या की वजह से स्थायी रूप से अलग सोता है। गौरतलब है कि खर्राटे भरने की आदत के लिए केवल पुरूष ही दोषी नहीं होते, महिलाएं भी जम कर खर्राटे लेती हैं। लेकिन इसमें पुरुष अव्वल दर्जे पर हैं।

व्हाइट नोइस

व्हाइट नोइस तटस्थ ध्वनि का एक प्रकार है जोकि सभी तरंग दैर्ध्य शामिल किये होता है।
यह खर्राटों की आवाज को हल्का कर देता है और हल्के शोर में शओने की शक्ति भी बढ़ाता है।
 व्हाइट नोइस प्राकृतिक आवाजें होती हैं जिन्हें इंटरनेट से डाउनलोड किया जा सकता है। 

व्हाइट नोइस के लिए टेबल फैन का इस्तेमाल करें

यदि कुछ भी काम नहीं करता है तो, खर्राते लेने वाले व्यक्ति से अलग जाकर सोएं,

 जहां तक उसकी आवाज न पहुंच पाए।

 यह आ पकी नींद को बचाने का एक ऐसा समाधान है

 तो आप आराम से और कभी भी कर सकते हैं। 

यदि आप अपने साथी के खर्राटों के प्रकोप से बचना चाहते हैं
, सिर के पास टेबल फैन चलाकर सोएं। फैन से आने वाली आवाज व्हाइट नोइस का काम करती है
और आप खर्राटों के बीच भी सो पाते हैं।

ईयर फोन लगाकर सोएं

अगर आपको संगीत को शौक है तो सोते समय ईयर फोन लगाकर मंद आवाज में स्लो म्यूजिक सुनें।
 हो सकता है कि ऐसा करना शुरुआत में आपके लिए थोड़ा असहज रहेगा लेकिन थोड़े ही
 समय में आपको इसकी आदत पड़ जाएगी और आप चैन की नींद ले पाएंगे।

खुद बीमार न बन जाएं

रात में सात घंटे की चैन भरी नींद पूरी न होने पर व्यक्ति के हार्मोंस प्रभावित होते हैं
 जिससे वजन बढ़ने लगता है। और जब वजन बढ़ता है तो खर्राटे आने लगते हैं,
 क्योंकि मोटापा और खर्राटे एक दूसरे से जुड़े होते हैं। तो यदि आप समय रहते कुछ नहीं करेंगे
 तो आप भी रोगी बन जाएंगे।

ईयर प्लग इस्तेमाल करें

यदि खर्राटों की आवाज ने आपकी नींद चुरा ली है तो ईयर प्लग आपको इस समस्या से बचा सकते हैं। बाजार में कई तरह के ईयर प्लग आते हैं अपने कान के हिसाब से कोई एक फिट ईयर प्लग ले और इन्हें लागाकर सोएं।  

समय रहते सचेत हों

खर्राटे लाना की स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत या फिर कारण हो सकता है, तो अपने और अपने साथी दोनों की हा भलाई के लिए जल्द से जल्द इस समस्या के संबंध में चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराएं। 

लो ब्‍लड प्रेशर होने पर तुंरत करें ये 5 काम

नमक का पानी

नमक का पानी लो ब्‍लड प्रेशर के लिए बड़े काम का है। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है। नमक में सोडियम मौजूद होता है और यह ब्‍लड प्रेशर बढ़ाता है। ध्यान रहें, नमक की मात्रा इतनी भी ना दें कि इससे स्वास्‍थ्य पर बुरा असर पड़े। बहुत ज्यादा मात्रा में नमक सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता। कम ब्लड प्रेशर में एक गिलास पानी में डेढ़ चम्मच नमक मिलाकर पी सकते हैं।

                     कैफीन का सेवन करें

कॉफी भी बड़े काम की है। ब्‍लड प्रेशर कम होने पर स्ट्रांग कॉफी, हॉट चॉकलेट, कोला और कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से रक्तचाप सामान्‍य हो जाता है। यदि आपको अक्सर निम्न रक्तचाप रहता है तो आपको रोजाना सुबह एक कप कॉफी पीना चाहिए। लेकिन यह भी ध्‍यान रखें कि इसके साथ कुछ न कुछ जरूर खायें।

फायदेमंद है किशमिश

किशमिश को पारंपरिक आयुर्वेदिक दवा के रूप में देखा जाता है। लो ब्‍लड प्रेशर होने पर किशमिश खाना बहुत फायदेमंद होता है। रात में 30 से 40 किशमिश भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। जिस पानी में किशमिश भिगोई थी आप उस पानी को भी पी सकते हैं। महीने में आप ऐसा एक बार कर सकते हैं। इसके अलावा एक गिलास दूध में 4-5 बादाम, 15-20 मूंगफली और 10 से 15 किशमिश भी मिलाकर ले सकते हैं।

                                                                            गुणकारी है तुलसी

तुलसी कम होते ब्‍लड प्रेशर को सामान्य करने में मददगार साबित होती है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को संतुलित करते हैं और तनाव को भी दूर करते हैं। जूस में 10 से 15 प‌त्तियां डाल दें। एक चम्मच शहद डाल दें और रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें।


लेमन जूस पियें

लेमन जूस उच्च रक्तचाप में काफी फायदेमंद होता है लेकिन ये निम्‍न रक्तचाप में भी फायदेमंद होता है। जब डीहाइड्रेशन की समस्‍या हो तो यह बहुत ही उपयोगी है। कई बार लेमन जूस में हल्का सा नमक और चीनी डालकर पिया जा सकता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी। साथ ही लीवर भी सही से काम करता है।

                                            

हेल्‍दी खानपान और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल अपनाने से भी लो ब्लड प्रेशर की समस्‍या नहीं होती है।

आंवले के प्रयोग से दूर करे एसिडिटी की समस्या

      आंवले  के प्रयोग से दूर करे एसिडिटी की समस्या


आंवले के चूर्ण को एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 
आपको एसीडिटी की शिकायत होने पर सुबह- शाम आंवले का चूर्ण लेना चाहिए। आंवले के सेवन से एसीडिटी से निजात मिलती है






अदरक के सेवन से भी  एसीडिटी से निजात मिल सकती हैं, 
इसके लिए आपको अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर गर्म पानी में उबालना चाहिए और फिर उसके  पानी से  अदरक की चाय भी ले सकते हैं। 





मुलैठी का चूर्ण
या फिर इसका काढ़ा भी आपको एसीडिटी से निजात दिलाएगा इतना ही नहीं गले की जलन भी इस काढ़े से ठीक हो सकती है।





नीम की छाल 
को पीसकर उसका चूर्ण बनाकर पानी से लेने से एसीडिटी से निजात मिलती है। इतना ही नहीं यदि आप
चूर्ण का सेवन नहीं करना चाहते तो रात को पानी में नीम की छाल भिगो दें और सुबह इसका पानी पीएं आपको इससे निजात मिलेगी।


 मुनक्का या गुलकंद
के सेवन से भी एसीडिटी से निजात पा सकते हैं, इसके लिए आप मुनक्का को दूध में उबालकर ले सकते हैं या फिर आप गुलकंद के बजाय मुनक्का भी दूध के साथ ले सकते हैं।





अधिक मात्रा में पानी पीने, दोपहर के खाने से पहले पानी में नींबू और मिश्री का मिश्रण, नियमित रूप से व्यायाम और  दोपहर और रात के खाने के बीच सही अंतराल आदि सावधानियों से एसिडिटी की समस्या से बचा जा सकता है।


Wednesday, 10 February 2016

HOME REMEDY: मस्सों की सरल घरेलु आयुर्वेदिक चिकित्सा

HOME REMEDY: मस्सों की सरल घरेलु आयुर्वेदिक चिकित्सा:                                                             मस्सों की सरल घरेलु आयुर्वेदिक चिकित्सा     मस्से सुंदरता पर दाग की तरह दिखा...

क्‍या करें जब आंख में मिर्ची चली जाए

                                               
क्‍या करें जब आंख में मिर्ची चली जाए
हालांकि दस्‍ताने पहनकर आंखों में मिर्च लगने जैसी दुर्घटनाओं से स्‍वयं को बचाने का सबसे अच्‍छा तरीका है, लेकिन हममें से ज्‍यादातर लोग ऐसा करने में विफल होते हैं। तो जानिए आखिर मिर्च लगने पर क्‍या किया जाये।
1
आंखों में मिर्च लगना
खाना बनाने के लिए मिर्च कटाने की जरूरत हर किसी को होती है। लेकिन अगर गलती से मिर्च वाले हाथ अगर आंखों में लग जाये, तो फिर इस दर्द और जलन से कोई भी कुक बच नही सकता। हालांकि दस्‍ताने पहनना ऐसी दुर्घटनाओं से स्‍वयं को बचाने का सबसे अच्‍छा तरीका है, लेकिन हममें से ज्‍यादातर लोग ऐसा करने में विफल होते हैं। मिर्च की जलन पर आपके चीखने-चिल्‍लाने का भी कोई असर नहीं पड़ता है, लेकिन केवल आप उस समय दर्द से ग्रस्‍त होते हैं। आइए हम आपको बताते है कि गलती से मिर्च के आंख में जाने पर आपको क्‍या उपाय करने चाहिए।
2
दूध
दूध, मिर्च से होने वाली जलन को बेअसर करने में मदद करता है। ज्‍यादातर मिर्च में तेल होता है और दूध तेल को बाहर निकालने में मदद करता है। जबकि पानी से आप आंख को सिर्फ धो सकते हैं। इससे आपको कोई राहत नहीं मिलती। इसलिए बेहतर महसूस होने तक अपनी आंख को बार-बार दूध से धोये।
3
सेलाइन सलूशन
आप अपने शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली की सहायता करने की कोशिश के लिए आंखों को सेलाइन और लेंस सलूशन के साथ धोये। और बाद में कुछ समय के लिए वैकल्पिक रूप से आंख को झपकाने का प्रयास करें। साथ ही आंख को छूने के लिए सख्ती से मना किया जाता है क्‍योंकि ऐसा करना केशिकाओं के पुन: सक्रिय होने और दर्द को और बढ़ाने का काम करती है।
4
पानी
अगर आपके पास कोई अन्‍य विकल्‍प उपलब्‍ध नहीं है, तो ठंडे पानी से आंखों को धोने का प्रयास करें। लेकिन, काली मिर्च का रस, तेल आधारित तरल होने के कारण, आप इसे आसानी से धो नहीं सकते। लेकिन फिर भी आप आंखों को ठंडे पानी के प्रवाह के नीचे या (एक कटोरी में डूबाकर) अपनी आंख पानी के भीतर खोलने की कोशिश करें। पहली बार आंख खोलना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए आंखों को झपकाकर आंसू के माध्‍यम से काली मिर्च के रस को निकालने की कोशियश करें।
5
तौलिया
अगर दर्द आपको लगातार परेशान कर रहा है, तो दर्द कम और सूजन को दूर करने के लिए अपनी आंख के ऊपर ठंडे गीले तौलिये को लगाकर लेट जाना चाहिए। साथ ही मिर्च के संपर्क में आने के बाद तुरंत हाथों को धोना बहुत महत्‍वपूर्ण होता है।
6
तेल
अचानक से आंखों में लगने वाली मिर्च को साफ करने के लिए ऑलिव ऑयल का उपयोग करें। तेल मिर्च में मौजूद तेल को धोने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। साथ ही काली मिर्च के रस में तेल की उपस्थिति के कारण अकेले पानी तेल को नहीं धो सकता, इसलिए काली मिर्च के रस को अपने हाथों से दूर करने के लिए जैतून के तेल का उपयोग करें।
8
साबुन
हाथों से मिर्च को साफ करने के लिए डिश साबुन भी बहुत उपयोगी होता है। डिश साबुन, नियमित रूप से इस्‍तेमाल होने वाले बाथिंग साबुन की तुलना में प्रभावी ढंग से तेल को रोकने और निकालने में मदद करता है।
9
शुद्ध घी
मिर्च लगने से आंखों में होने वाली जलन को दूर करने के लिए शुद्ध घी का इस्‍तेमाल करें। इसके लिए रुई के फाहे को ठंडे पानी में भिगोकर शुद्ध घी लगाकर आंखों पर रखने से आंखों के दर्द और जलन में लाभ मिलता है।

Tuesday, 9 February 2016

पेट कम करने के उपाय

                         पेट कम करने के उपाय


लोगों को सेहतमंद व फिट रखने में उनके आहर की अहम भूमिका होती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधि दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है जिसकी वजह से ली गई कैलोरी फैट में तब्दील होकर आपके पेट के आस-पास के हिस्सों में नजर आने लगती है।


अक्सर लोग वजन कम करने में लगे रहते हैं। लेकिन सबसे अधिक जो समस्या आती है वो है पेट के आसपास की चर्बी को हटाना। क्या आप जानते हैं कुछ लोग मोटे नहीं होते लेकिन उनके पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाती है। पेट पर जमा फैट ना सिर्फ आपकी सेहत बिगाड़ता है बल्कि यह आपके लुक को भी खराब करता है। जानिए हमारे साथ पेट पर जमा चर्बी को कम करने के आसान व असरकारी उपायों के बारे में और फर्क देखिए-

 खाने के बाद पानी पीने से बचें


अक्सर देखा गया है कि खाना खाने के बाद लोग ढेर सारा पानी पी लेते हैं जो कि पेट निकलने की मुख्य वजहों में से एक है। खाने के अन्त में पानी पीना उचित नहीं, बल्कि एक-डेढ़ घण्टे बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आपको ज्यादा प्यास लग रही है तो खाने के बाद बस एक कप हल्का गुनगुना पीएं।


     शहद है फायदेमंद

जैसा कि हम सब जानते हैं शहद गुणों की खान है। यह मोटापा कम करने में भी कारगार है। रोजाना सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं। नियमित रुप से इस प्रक्रिया को अपनाने से आपको जल्द ही असर दिखाई देने लगेगा। 



    ग्रीन टी पियें

अगर आप चाय पीने के बहुत शौकीन हैं, तो आप दूध की चाय पीने के बजाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी, या फिर ब्लैक टी पियें। इसमें थायनाइन नामक अमीनो एसिड होता है जो मस्तिष्क में ऐसे केमिकल्स का स्त्राव करता है और आपकी भूख पर कंट्रोल करता है।




 मॉर्निग वॉक करें फिट रहें
रोजाना सुबह सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद भी सैर करना ना भूलें। इससे पेट और कमर की अतिरिक्त कैलोरी कम करने में मदद मिलेगी। क्‍योंकि नियमित रूप से सैर पर जाने से 25 फीसदी कैलोरीज बर्न होती है। पेट जल्दी कम करना है तो तीस मिनट के वॉक सेशन रखें। लगातार स्पीड से ना चल सके तो बीच में इंटरवल लें। थोड़ी देर तेजी से चलें और फिर स्पीड कम कर लें।






उपवास करें
यदि आप खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं और अपनी इस आदत से भी परेशान हैं, तो इसका सबसे आसान तरिका ये है कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार उपवास जरूर करें। आप चाहे तो सप्ताह में एक दिन तरल पदार्थों पर भी रह सकते हैं, जैसे- पानी, नींबू पानी, दूध, जूस, सूप इत्यादि या किसी दिन सिर्फ सलाद या फल भी ले सकते हैं।


खान-पान का रखें खयाल
यदि आप जंकफूड खूब खाते हैं या फिर आपको तैलीय खाना बहुत पसंद है तो अब इनसे परहेज करना शुरू कर दें। खाने में खासतौर पर सामान्य आटे के बजाय जौ और चने के आटे को मिलाकर चपाती खांए, इससे आप जल्द ही स्लिम ट्रि‍म होंगे। रोजाना कुछ ग्राम बादाम खाने से कमर की साइज 24 सप्ताह में साढ़े छह इंच कम हो सकती है। तो आज से ही तय करें कि रोजाना सौ ग्राम नट्स अपनी डाइट में जरूर से शामिल करेंगे। यह कैलोरी से भरपूर होने के साथ ही फाइबर युक्त भी होते हैं। भोजन में संतुलित कैलोरीज लें। आपको दिनभर में कम से कम 2000 कैलोरी जरूर ले।

नींद पूरी करें
संतुलित आहार व व्यायम के साथ पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। नींद पूरी ना होने पर तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो आपको खाने के लिए प्रेरित करते है जिससे पेट की चर्बी भी बढ़ती है। रात में 6 से 7 घंटे सोने वाले लोगों में पेट का फैट कम होता है। इससे ज्यादा या कम नींद लेने वाले लोगों को तोंद की समस्या ज्‍यादा होती है।

योगासन है जरूरी 
कमर और पेट कम करने के लिए आप नियमित रूप से सुबह उठकर योग करें। वैसे भी आप योग से निरोग रह सकते है। लेकिन खासकर आप ऐसे आसनों को करें जिनसे आपके पेट और कमर को कम करने में मदद मिलें। रोजाना सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाएं, सर्वांगासन, भुजंगासन, वज्रासन, पदमासन, शलभासन इत्यादि को करें।


मस्सों की सरल घरेलु आयुर्वेदिक चिकित्सा

                                                           मस्सों की सरल घरेलु आयुर्वेदिक चिकित्सा    
मस्से सुंदरता पर दाग की तरह दिखाई देते हैं। मस्से होने का मुख्य कारण पेपीलोमा वायरस है।
 त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के आ जाने से छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड बन जाते हैं,
 जिन्हें मस्सा कहा जाता है।
यदि आप भी मस्सों से परेशान हैं तो इनसे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही 

घरेलू नुस्खों के बारे में…..

1⇒ बेकिंग सोडा और अरंडी तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करने से मस्से धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
2⇒ बरगद के पत्तों का रस मस्सों के उपचार के लिए बहुत ही असरदार होता है। इसके रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा सौम्य हो जाती है और मस्से अपने-आप गिर जाते हैं।
3⇒ ताजा अंजीर मसलकर इसकी कुछ मात्रा मस्से पर लगाएं30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। मस्से खत्म हो जाएंगे।
4⇒ खट्टे सेब का जूस निकाल लीजिए। दिन में कम से कम तीन बार मस्से पर लगाइए। मस्से धीरे-धीरे झड़ जाएंगे।
5⇒ चेहरे को अच्छी तरह धोएं और कॉटन को सिरके में भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गर्म पानी से फेस धो लें। कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।
6⇒ आलू को छीलकर उसकी फांक को मस्सों पर लगाने से मस्से गायब हो जाते हैं।
7⇒ कच्चा लहसुन मस्सों पर लगाकर उस पर पट्टी बांधकर एक सप्ताह तक रहने दें। एक सप्ताह बाद पट्टी खोलने पर आप पाएंगे कि मस्से गायब हो गए हैं।
8⇒ मस्सों से जल्दी निजात पाने के लिए आप एलोवेरा के जैल का भी उपयोग कर सकते हैं।
9⇒ हरे धनिए को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।
10⇒ ताजे मौसमी का रस मस्से पर लगाएं। ऐसा दिन में लगभग 3 या 4 बार करें। मस्से गायब हो जाएंगे।
11⇒ केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में दो बार करें और लगातार करते रहें, जब तक कि मस्से खत्म नहीं हो जाते।
12⇒ मस्सों पर नियमित रूप से प्याज मलने से भी मस्से गायब हो जाते हैं।
13⇒ फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और वह खुद ही निकल जाएगा।
14⇒ अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।
15⇒ अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल का भी उपयोग कर सकते है ।