Tuesday, 16 February 2016

गर्भधारण करने का सही तरीका

गर्भवती कैसे बनें ? 

पहले आपको कुछ  facts  बता देता हूँ

  • जितने भी लोग बच्चा पैदा करना चाहते हैं , उनमे से लगभग  85%  लोग एक साल के अन्दर ऐसा करने में सफल हो जाते हैं. जिसमे से 22 % लोग तो पहले महीने के अन्दर ही सफल हो जाते हैं. यदि एक साल तक प्रयास करने पर भी बच्चा ना हो तो यह समस्य का विषय हो सकता है , और ऐसे  couples  को  infertile  समझा जाता हैं.
  • बच्चा पैदा होने के लिए couples  के बीच सेक्स(सम्भोग /intercourse)  का होना अनिवार्य है. और इसके दौरान पुरुष का penis  (लिंग)  इस्त्री के  vagina (योनी)  में जाना चाहिए और  उसे  इस्त्री के vagina  में sperm ( शुक्राणु ) छोड़ने होंगे , जिससे sperm ,uterus(गर्भाशय) के मुख के पास इकठ्ठा हो जायेगा. यह प्रक्रिया सेक्स के दौरान स्वत: ही हो जाती  है , इसलिए इसकी चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं है.
  • इसके आलावा सम्भोग  ovaluation  के समय के आस-पास होना चाहिए. Ovaluation एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे महिलाओं के Ovary (अंडाशय ) से egg ( अंडे) निकलते हैं.Ovulation menstruation cycle(MC) यानि मासिक धर्म चक्र का पार्ट होता है, जो कि MC  के चौदहवें दिन, जब bleeding start  हो जाती है तब शुरू होता है.
बच्चा पैदा करने के लिए महिलाओं में सेक्स के दौरान orgasm  होना अनिवार्य नहीं है. Doctors  का कहना है कि दरअसल fallopian tube  जो कि अंडे को ovary से  uterus तक ले जाता है , sperm  को अपने अन्दर खींच ले जाता है और उसे egg  से मिलाने की कोशिश करता है. और इसके लिए महिलाओं में orgasm  का आना जरूरी नहीं है.
9 Tips to get pregnant
1) Doctor  से जांच कराएं :
बच्चे कि  planning  करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेना और अपनी जांच करा लेना चाहिए . इससे यह पता चल जायगा कि आपको किसी तरह कि शारीरिक परेशानी तो नहीं है , या कोई infection वगैरह. इससे sexually transmitted disease होने की सम्भावना ख़तम हो जाएगी. साथ ही अगर डिम्बग्रंथि अल्सर, फाइब्रॉएड, endometriosis, गर्भाशय के अस्तर की सूजन जैसे परेशानियों की भी जांच हो जाएगी.
2) Ovulation के समय के आस-पास  sex  करें
Gynaecologists  का मानना है कि बच्चा पैदा करने के लिए  इस्त्री के eggs  ovary  से निकलने के  24  घंटे के अन्दर ही fertilize  होने चाहियें.  आदमी के  sperms  औरत के reproductive tract  (प्रजनन पथ)  में 48 से  72  घंटे तक ही जीवित रह सकते हैं. चूँकि बच्चा पैदा करने के लिए आवश्यक embryo (भ्रूण ) egg  और  sperm  के मिलन से ही बनता है , इसलिए couples  को ovulation  के दौरान कम से कम 72  घंटे में एक  बार ज़रूर sex  करना चाहिए और इस दौरान पुरुष को इस्त्री के ऊपर होना चाहिए ताकि sperms के leakage की सम्भावना कम हो. साथ ही पुरुषों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो  48  घंटे में   एक बार से ज्यादा ना ejaculate  करें  वरना उनका sperm count  काफी नीचे जा सकता है , जो हो सकता है कि egg  जो fertilize  करने में पर्याप्त ना हो.
 Ovulation का  समय कैसे पता  करें ?
Ovulation  का समय पता करने का अर्थ है उस समय का पता करना जब ovaries  से fertilization  के लिए तैयार  egg  निकले. इसे जानने के लिए आपको अपने period-cycle (मासिक-धर्म) का अंदाजा होना चाहिए. यह 24  से  40 दिन के बीच हो सकता है.  अब यदि आप को अपने next period  के आने का अंदाजा है तो आप उससे 12 से 16  दिन पहले का समय पता कर लीजिये , यही आपका  ovulation का समय होगा .
For Example:   यदि period  की शुरुआत 30  तारीख को होनी है तो  14  से 18  तारिख का समय ovulation  का समय होगा.
बच्चा पैदा करने के लिए उपयुक्त समय का पता करने का एक और तरीका है :
Vagina से निकलने वाले चिपचिपे तरल को अपने ऊँगली पर लीजिये और उसकी elasticity check  कीजिये, जब ये अधिक और देर तक लचीला रहे तो समझ जाइये कि ovulation हुआ है और अब आप बच्चा पैदा करने के लिए सम्भोग कर सकते हैं.
3) एक  healthy lifestyle बनाए रखें.
बच्चा पैदा करने के chances  बढ़ाने के लिए बेहद आवश्यक है कि  पति-पत्नी  एक स्वस्थ्य- जीवनशैली बनाये रखें. इससे   होने वाली संतान भी अच्छी होगी. खाने – पीने में पर्याप्त भोजन और फल की मात्रा रखें . Vitamins  कि सही मात्र से पुरुष-स्त्री दोनों की  fertility rate  बढती है .रोजाना व्यायाम करने से भी फायदा होता है.
सिगरेट पीने वाली महिलाओं में conceive  करने के chances   40 % तक घट जाते हैं
4) Stress-free (तनाव-मुक्त) रहने का प्रयास करें:
इसमें कोई शक नहीं है कि अत्यधिक तनाव आपके reproductive function  में बाधा डालेगा. तनाव से कामेक्षा ख़तम हो सकती है , और extreme conditions  में स्त्रियों में  menstruation  कि प्रक्रिया को रोक सकती है. एक शांत मन आपके शरीर पर अच्छा प्रभाव डालता है और आपके pregnant  होने की सम्भावना को बढ़ता है. इसके लिए आप regularly  breathing- exercises और  relaxation techniques  का प्रयोग कर सकती हैं.
5) Testicles  (अंडकोष) को ज्यादा heat  से बचाएँ :
यदि sperms  ज्यादा तापमान में expose  हो जायें तो वो मृत हो सकते हैं. इसीलिए testicles (जहाँ sperms  का निर्माण होता है)  body  के बहार होते हैं ताकि वो ठंढे रह सकें.  गाड़ी चलते समय ऐसे beaded सीट का प्रयोग करें जिसमे से थोड़ी हवा पास हो सके. और बहुत ज्यादा गरम पानी से इस अंग को ना धोएं .वैसे आम तौर पर इतना अधिक  precaution  लेने की ज़रुरत नहीं है पर जो लोग आग की भट्टी या किसी गरम स्थान पर देर तक काम करते हैं उन्हें सावधान रहने की ज़रुरत है. X-Ray technicians को हमेशा lead coat पहन कर काम करना चाहिए अन्यथा बच्चे में जन्मजात विसंगतियां हो सकती हैं.
6) सेक्स के बाद थोड़ी देर आराम करें:
सेक्स के बाद थोड़ी देर लेटे रहने से महिलाओं कि योनी से sperms  के निकलने के chances नहीं  रहते. इसलिए  सेक्स के बाद 15-20 मिनट लेटे रहना ठीक रहता है.
7)  किसी तरह का नशा ना करे:
ड्रग्स , नशीली दवाओं, सिगरेट या शराब के सेवन आदमी-औरत , दोनों के  hormones  का संतुलन बिगड़ सकता है. और आपकी प्रजनन क्षमता को बुरी तरह  प्रभावित कर सकता है.और बच्चों में भी  जन्मजात विसंगतियां हो सकती हैं.
8)  दवाओं का प्रयोग कम से कम करें :
कई दवाइयां , यहाँ तक कि आराम से मिल जाने वाली आम दवाइयां भी आपकी fertility  पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं.कई चीजें ovulation  को रोक सकती हैं , इसलिए दवाओं का उपयोग कम से कम करें. बेहतर होगा कि आप किसी भी दावा को लेने या छोड़ने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें.खुद अपना इलाज करना घातक हो सकता है, ऐसा risk  ना लें.
9) Lubricants को avoid करें: 
Vagina  को  lubricate  में प्रयोग होने वाले कुछ ज़ेल्स, तरल पदार्थ , इत्यादि sperms  को महिलाओं की reproductive tract  में travel  करने में बाधक हो सकते हैं. इसलिए इनका प्रयोग अपने डाक्टर से पूछ कर ही करें.वैसे किसी artificial lubricant  का प्रयोग करने की आवश्यकता ही नहीं है, क्योंकि orgasm के दौरान शरीर खुद ही पर्याप्त मात्रा में liquid produce करता है जो sperm और  ova  दोनों के लिए healthy होता है.
उम्मीद है आपको इस जानकारी से लाभ मिलेगा.Thanks.

कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ?


किसी का उचित वज़न कितना होना चाहिए ये दो बातों पर निर्भर करता है:
1) Height
2) Weight
आपका वज़न किस श्रेणी में आता है यह बताने के लिए वैज्ञानिकों ने एक बहुत ही आसान तरीका बताया है. वह है Body Mass Index (BMI).
BMI  एक बहुत ही  simple tool  है जो आपके वज़न और लम्बाई के हिसाब से आपकी body में कितना  fat  है बताता है. इसे calculate करने  का एक बड़ा ही सरल formula है:
BMI = Weight in kilograms / (Height in meters) 2
In case you want to convert your height in centimeters, use the following :
1 Feet =30 cm
1 Meter= 100 cm
1 Inch =2.5 cm
आप अपना Body Mass Index (BMI) पता कर लें. और देखें कि यह किस category  में है:
  • 18.5 से कम – Underweight
  • 18.5  से 25 – Normal Weight
  • 25  से 29.9  – Overweight
  • 30  से ज्यादा  – Obese (अत्यधिक वज़नी)

  • BMI सही range (18.5 -24.9) में होने के कई फायदे हैं:
    • मधुमेह (Diabetes) कम होने का खतरा.
    • अगर आप पहले से diabetic हैं तो यह उसे control  करने में मददगार होगा.
    • रक्त-चाप ( Blood Pressure) सामान्य रखने में सहायक.
    • Heart Disease होने की कम सम्भावना.
    • Joint pain से बचाव
    • लम्बा और स्वस्थ्य जीवन
    • सही energy levels.

Monday, 15 February 2016

शादी से पहले परफ़ेक्ट फ़िगर पाने के टिप्स

हर लड़की का सपना होता है कि अपनी शादी के दिन वह दुनिया कि सबसे ख़ूबसूरत दुल्हन दिखे। इसलिए शादी से पहले वो या तो सौंदर्य प्रसाधन अपनाने की सोचती है या फिर डायट करने लगती है। जिससे वो एक परफ़ेक्ट शेप में और सुन्दर भी दिखे। बॉडी को परफ़ेक्ट शेप में लाने और आंतरिक रूप से स्वस्थ बनाने का सिर्फ़ एक ही उपाय है सही खानपान के साथ सही एक्सरसाइज़ करना।
सही खानपाने के साथ सही व्यायाम न केवल आपके बाह्य रूप को निखारता है बल्कि आपके शरीर को आंतरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। जिससे आपके मन को शक्ति मिलती है और आपमें आत्मविश्वास भी पैदा होता है। ऐसा होने पर शादी को पूरी तरह से एंजॉय करने का मूड बन जाता है।

शादी से पहले सही shape  और body  टोन

खानपान का  ध्यान रखें, न कि daiting करें

  1. खाना खाने की आदत बदलने की बजाय आप दिन भर में थोड़ा थोड़ा करके 5 से 6 बार हेल्दी खाना खायें।
  2. कम अंतराल पर बार बार खाना खाने से मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
  3. अपने खाने में कच्चे फल व सब्जियाँ अवश्य होने चाहिए। सलाद को अपनाना समझदारी है।
  4. प्रोटीन युक्त खाना जैसे पनीर, बींस, मछली आदि खायें। जिससे माँसपेशियाँ स्वस्थ रहती हैं और शारीरिक विकास सही रहता है।
  5. हर घंटे में एक बार पानी ज़रूर पिएँ क्योंकि  यह आपको स्लिम रखने में बहुत मदद करता है।
  6. गुनगुने पानी के साथ अदरक या पुदीने के रस का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन निकल जाते हैं।
  7. व्यस्क शरीर को दिन में 2000 कैलोरी की ज़रूरत होती है। जबकि हम चाय-समोसे या घी के पराठे खाकर ज़्यादा कैलोरी ले लेते हैं।
  8. रात के खाने में सूप लेना बेहतर रहेगा जो बढ़ी हुई कैलोरी को कंट्रोल करेगा।

इन बातों का ख़ास ख़याल रखें

कुछ बातों को ख़ास ख़याल रखने की बेहद ज़रूरत होती है। जो शादी से पहले परफ़ेक्ट फ़िगर पाने का सपना तोड़ सकती हैं। इसलिए इन्हें कभी इगनोर न करें।
  1. ज़्यादा मिठाई या मीठी चीज़ें खाने से बचना चाहिए।
  2. सोडा गैस वाली ड्रिंक बिलकुल नहीं लेनी चाहिए।
  3. नमक का प्रयोग कम कर देना चाहिए। नमक का अधिक सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त पानी की
    आवश्यकता होती है। इसलिए एक दिन में 10  ग्राम नमक खाने की सलाह दी जाती है।

अच्छी शुरुआत के लिए टिप्स

किसी भी बात की सफलता उसकी अच्छी शुरुआत पर निर्भर करती है। इसलिए आइए जानें कि एक बढ़िया शुरुआत कैसे करें? इन बिंदुओं का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है –
  1. ख़ुद को फ़िट रखने का वादा करके उसे निभाने का टाइम है। सही खानपान के साथ एक्सरसाइज़ करना न भूलें।
  2. शरीर का ऊर्जा स्तर कायम रखने के लिए चिंता मुक्त रहना ज़रूरी है। मानसिक स्थिति हमारे शरीर पर प्रभाव डालती है, इसलिए ख़ुश और खिले खिले रहना सीखिए।
  3. बेडौल शरीर को शेप में लाने के लिए एरोबिक्स, साइकलिंग और सर्किट प्रशिक्षण आदि को अपनाइए।
  4. मानसिक शांति के लिए योगासन, डांस और तैराकी करनी चाहिए। इससे शरीर में स्फूर्ति रहेगी। हालांकि इनसे शरीरिक बनावट में बदलाव के लिए लम्बा समय चाहिए होता है।
ये कुछ टिप्स थी जो आपका शादी से पहले परफ़ेक्ट फ़िगर पाने का सपना सच कर सकती हैं। आप ज़रूर ही इनका ध्यान रखेंगी और अपनी शादी को यादगार बनाएंगी।

कई बीमारियों की दवा है अदरक

अदरक को आयुर्वेदिक महा-औषधि के रूप में जाना जाता है। कई वैज्ञानिक शोध इस बात की पुष्टि भी करते हैं। अदरक में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ताजा अदरक में 81% पानी, 2.5% प्रोटीन, 1% वसा, 2.5% रेशे और 13% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इस लेख को पढ़ कर जाने अदरक के फायदों के बारे में।

अदरक में आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन व विटामिन सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अदरक को ताजा और सूखा दोनों प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है। अदरक एक मजबूत एंटीवायरल भी है। आइए हम आपको अदरक के फायदे के बारे में बताते हैं। 

अदरक खाने के फायदे

त्वचा के लिए

अदरक का सेवन करने से त्वचा आकर्षित और चमकदार होती है। सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ अदरक का टुकडा खाइए। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप जवां दिखेंगे। 

खांसी के लिए

खांसी में अदरक बहुत फायदेमंद होता है। खांसी आने पर अदरक के छोटे टुकडे को बराबर मात्रा में शहद के साथ गर्म करके दिन में दो बार सेवन कीजिए। इससे खांसी आना बंद हो जाएगा और गले की खराश भी समाप्त होगी। 

भूख की कमी के लिए

अगर भूख लगने में दिक्कत हो रही हो तो अदरक का नियमित सेवन करने से भूख न लगने की समस्या का निजात मिल जाएगा। अदरक को बारीक काटकर, थोडा सा नमक लगाकर दिन में एक बार लगातार आठ दिन तक खाइए। इससे पेट साफ होगा और ज्यादा भूख लगेगी। 

हाजमे के लिए

पेट और कब्ज की समस्या के लिए अदरक बहुत फायदेमंद है। अदरक को अजवाइन और नींबू के रस के साथ थोडा सा नमक मिलाकर खाइए। इससे पेट का दर्द ठीक होगा और खट्टी-मीठी डकार आना बंद हो जाएगी। 

उल्टी के लिए 

अगर बार-बार उल्टी आ रही हो तो अदरक को प्याज के रस के साथ दो चम्मच पिला दीजिए। इससे उल्टी आना बंद हो जाएगी। 

सर्दी और जुकाम

सर्दी और जुकाम में अदरक बहुत फायदेमंद है। सर्दी होने पर अदरक की चाय पीने से फायदा होता है। इसके अलावा अदरक के रस को शहद में मिलाकर गर्म करके पीने से फायदा होता है। 

कैंसर के लिए

अदरक में कोलेस्ट्राल का स्तर कम करने, खून का थक्का जमने से रोकने, एंटी फंगल और कैंसर के प्रति प्रतिरोधी होने के गुण भी पाए जाते हैं। 

अन्य बीमारियां 

अदरक को दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। अदरक का सेवन करने से गठिया, अर्थराइटिस, साइटिका, गर्दन और रीढ की हड्डियों के रोग (सर्वाइकल स्पांसडिलाइटिस) के इलाज में किया जा सकता है। अदरक महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करने में भी मददगार होता है। 

अदरक के अन्य फायदे 

  • अदरक खाने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। 
  • अदरक का कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
  • अदरक का प्रयोग करने से शरीर में खून के थक्के नहीं जमते। 
  • अदरक का रस और पानी बराबर मात्रा में पीने से दिल सम्बंधित बीमारियां नहीं होतीं। 

अदरक की तासीर गर्म होती है। गर्मी के मौसम में अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए और यदि आवश्यकता हो तो कम से कम मात्रा में प्रयोग करना चाहिए।

विद्यार्थियों को तो इन उपायों को अवश्य ही करना चाहिए

.दिमाग तेज करने के घरेलू उपाय


 कुछ आसान से घरेलू उपाय को बता रहे है जिससे आप सभी निश्चित ही अपना दिमाग तेज कर सकते है

1.ब्राह्मी :– ब्राह्मी दिमागी शक्ति (mind power) बढ़ाने की बहुत ही मशहूर जड़ी-बूटी है। इसका नित्य एक चम्मच सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। ब्राह्मी मे एन्टी ऑक्सीडेंट  तत्व पाये जाते हैं जिससे हमारे दिमाग की शक्ति बढ़ती है दिमाग काम के ज्यादा बोझ के बाद भी थकता नहीं है। 

2.बादाम :– बादाम हमारे दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ाने में बहुत मदद करता है । 5 बादाम को रात में पानी में भिगो दें । सुबह इनके छिलके उतारकर इन्हे बारीक पीस कर इसका पेस्ट एक गिलास हलके गुनगुने दूध में 2 चम्मच शहद डाल कर अच्छी तरह से मिला कर ग्रहण करें। कोशिश करें कि इसका सेवन करने के लगभग 1 घंटे तक कुछ भी ना लें। इसके नित्य सेवन से थोड़े ही समय में आपका दिमाग कंप्यूटर की तरह काम करने लगेगा ।
10 बादाम को रात में पानी में भिगोकर सुबह उनका छिलका उतार कर इसे 10 ग्राम मक्खन और 10 मिश्री के साथ मिलाकर लगातार खाने से दिमाग बहुत तेज हो जाता है, भूलने की समस्या समाप्त हो जाती है ।
3.अखरोट :– अगर आप चाहते है कि आपकी स्मरण शक्ति बहुत ही तेज हो तो आप नित्य अखरोट का सेवन अवश्य ही करें । हमारे दिमाग की संरचना बिलकुल अखरोट की तरह ही होती है । हमें नित्य 20 ग्राम अखरोट 10 ग्राम किशमिश के साथ चाहिए। इससे दिमाग तेज होता है, हमें चीज़े लम्बे समय तक याद रहती है । लेकिन गर्मी में इसका प्रयोग कम करना चाहिए 
4.अलसी का तेल :– अलसी का तेल हमारी स्मरण शक्ति और एकाग्रता दोनों ही बढाता है। इसके सेवन से दिमाग बहुत ही सक्रीय रहता है । अलसी एक तेल का नियमित रूप से सेवन करने से मष्तिष्क सम्बन्धी कोई भी बीमारी नहीं होती है। छात्रों और दिमागी काम करने वालो को इसे अवश्य ही लेना चाहिए ।
5.दालचीनी :– नित्य रात को सोते समय 10 ग्राम दालचीनी के पाउडर को शहद में मिलाकर चाट लें, और फिर कुछ भी नहीं लें । इससे दिमाग की कमजोरी दूर होती है, काम में मन भी लगता है ।
6.काली मिर्च :– प्रतिदिन 6 से 7 काली मिर्च में 25 से 30 ग्राम मक्खन और मिश्री मिलाकर खाने से भूलने की बीमारी दूर होती है, दिमाग तेज रहता है ।
7.आंवले का मुरब्बा :– सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से दिल और दिमाग दोनों को ही ताकत मिलती है।
8.गुलकन्द :– विधार्थियों को गुलकन्द को नित्य दिन में दो से तीन बार खाना चाहिए इससे भी स्मरण शक्ति तेज होती है, पढ़ा हुआ पाठ याद रहता है ।
9.पालक :– स्मरण शक्ति या दिमाग तेज करने के लिए पालक सर्वोतम आहार माना जाता है । पालक में विटामिन बी 9 जिसे फोलेट या फोलिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी 9 के अलावा पालक में विटामिन बी 2 और विटामिन बी 6 भी पाए जाते हैं जो हमारे दिमाग को बेहद सक्रीय बनाते है । पालक में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी प्रचूर मात्रा में होते हैं जो हमारे मष्तिष्क के लिए बहुत हीं आवश्यक होता हैं । इससे हमारी स्मरण शक्ति एकाग्रता बढती है, हमारा मन काम में लगता है हमें मानसिक थकान भी नहीं होती है । पालक में विटामिन ए, के, इ, सी, तथा जरुरी खनिज जैसे जिंक, मैगनिसिअम , कैल्सियम इत्यादि भी पाए जाते हैं। इसलिए नियमित रूप से पालक का सेवन करें।
लेकिन जिन लोगों को गुर्दे की पथरी की अथवा गुर्दे की कोई और बीमारी है उन्हें पालक का सेवन नहीं करना चाहिए।
10.गेहूँ के पौधे का रस :– स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए गेहूँ के पौधे का रस भी बहुत ही लाभदायक है । इसको कुछ दिनों तक नित्य पीने से भूलने की बीमारी दूर होती है, स्मरण शक्ति बढ़ती है ।
11.डार्क चॉकलेट :– डार्क चॉकलेट यानि भूरे रंग के चॉकलेट से भी स्मरण शक्ति तेज होती है दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती हैं लेकिन इसे कम ही खाना चाहिए क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ता है ।
12.जामुन :– दिमाग तेज करने के लिए गर्मी के दिनों में जामुन का भी अवश्य ही सेवन करना चाहिए । जामुन में आपकी स्मरण शक्ति तेज करने की पूरी क्षमता होती है।इसमें फीसेटिन पाया जाता है जिसकी वजह से हमको पिछली बाते या पढ़ी या सुनी गई बातें याद करने में बहुत मदद मिलती है।
13.घी से मालिश:–अगर किसी को लगता है कि उसकी स्मरण शक्ति कमजोर हो रही है, उसका काम में मन नहीं लगता है तो गाय के घी से सिर पर कुछ दिनों तक मालिश कराइये इससे पुन: स्फूर्ति आ जाएगी, दिमाग की कमजोरी भी दूर हो जाएगी।

चेहरा सुंदर और लुभावना तथा लालिमायुक बनाये

चेहरा सुंदर और लुभावना तथा लालिमायुक बनाये
==================================
1 चुकंदर

 2 टमाटर

 3 गाजर 

को लेकर इनका रस निकालकर रोज शाम को पीऐ,
 इसी प्रकार तीन माह तक सेवन करते रहे 

* इस रस के सेवन करते रहने से चेहरे के दाग ,धब्बे दूर होकर वह लालिमायुक हो जाता है

= टमाटर का 100 ग्राम रस मे आधा नींबू निचोड़कर 7-8 पुदीना की पत्तीयो को पीसकर मिलाऐ,इस पेय स्वादानुसार काला या सैधा नमक मिलाकर पी जाऐ
$- तीन माह तक सुबह शाम इस प्रयोग को करते रहने से दाग धब्बे दूर होकर चेहरा कांतिमय हो जाता है
आप का चेहरा सुन्दर और लुभावना हो जाता है

चूना जो आप पान में खाते है वो सत्तर बीमारी ठीक कर देते है....!


" चूना अमृत है " ..
* चूना एक टुकडा छोटे से मिट्टी के बर्तन मे डालकर पानी से भर दे , चूना गलकर नीचे और पानी ऊपर होगा ! वही एक चम्मच पानी किसी भी खाने की वस्तु के साथ लेना है ! 50 के उम्र के बाद कोई कैल्शियम की दवा शरीर मे जल्दी नही घुलती चूना तुरन्त घुल व पच जाता है ...

* जैसे किसी को पीलिया हो जाये माने जॉन्डिस उसकी सबसे अच्छी दवा है चूना ;गेहूँ के दाने के बराबर चूना गन्ने के रस में मिलाकर पिलाने से बहुत जल्दी पीलिया ठीक कर देता है ।

* ये ही चूना नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है -अगर किसी के शुक्राणु नही बनता उसको अगर गन्ने के रस के साथ चूना पिलाया जाये तो साल डेढ़ साल में भरपूर शुक्राणु बनने लगेंगे; और जिन माताओं के शरीर में अन्डे नही बनते उनकी बहुत अच्छी दवा है ये चूना ।

* बिद्यार्थीओ के लिए चूना बहुत अच्छा है जो लम्बाई बढाता है ..
* गेहूँ के दाने के बराबर चूना रोज दही में मिला के खाना चाहिए, दही नही है तो दाल में मिला के खाओ, दाल नही है तो पानी में मिला के पियो - इससे लम्बाई बढने के साथ स्मरण शक्ति भी बहुत अच्छा होता है ।

* जिन बच्चों की बुद्धि कम काम करती है मतिमंद बच्चे उनकी सबसे अच्छी दवा है चूना ..जो बच्चे बुद्धि से कम है, दिमाग देर में काम करते है, देर में सोचते है हर चीज उनकी स्लो है उन सभी बच्चे को चूना खिलाने से अच्छे हो जायेंगे ।

* बहनों को अपने मासिक धर्म के समय अगर कुछ भी तकलीफ होती हो तो उसका सबसे अच्छी दवा है चूना । हमारे घर में जो माताएं है जिनकी उम्र पचास वर्ष हो गयी और उनका मासिक धर्म बंध हुआ उनकी सबसे अच्छी दवा है चूना..

* गेहूँ के दाने के बराबर चूना हर दिन खाना दाल में, लस्सी में, नही तो पानी में घोल के पीना । जब कोई माँ गर्भावस्था में है तो चूना रोज खाना चाहिए क्योंकि गर्भवती माँ को सबसे ज्यादा केल्शियम की जरुरत होती है और चूना केल्शियम का सबसे बड़ा भंडार है । गर्भवती माँ को चूना खिलाना चाहिए ..अनार के रस में - अनार का रस एक कप और चूना गेहूँ के दाने के बराबर ये मिलाके रोज पिलाइए नौ महीने तक लगातार दीजिये..तो चार फायदे होंगे -
पहला फायदा :-
माँ को बच्चे के जनम के समय कोई तकलीफ नही होगी और नॉर्मल डीलिवरी होगा,
दूसरा :-
बच्चा जो पैदा होगा वो बहुत हृष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त होगा ,
तीसरा फ़ायदा :-
बच्चा जिन्दगी में जल्दी बीमार नही पड़ता जिसकी माँ ने चूना खाया ,
चौथा सबसे बड़ा लाभ :-
बच्चा बहुत होशियार होता है बहुत Intelligent और Brilliant होता है उसका IQ बहुत अच्छा होता है ।
* चूना घुटने का दर्द ठीक करता है , कमर का दर्द ठीक करता है ,कंधे का दर्द ठीक करता है,

* एक खतरनाक बीमारी है Spondylitis वो चूने से ठीक होता है ।

* कई बार हमारे रीढ़की हड्डी में जो मनके होते है उसमे दुरी बढ़ जाती है Gap आ जाता है - ये चूना ही ठीक करता है
उसको; रीड़ की हड्डी की सब बीमारिया चूने से ठीक होता है । अगर आपकी हड्डी टूट जाये तो टूटी हुई हड्डी को जोड़ने की ताकत सबसे ज्यादा चूने में है । चूना खाइए सुबह को खाली पेट ।

* मुंह में ठंडा गरम पानी लगता है तो चूना खाओ बिलकुल ठीक हो जाता है ,

* मुंह में अगर छाले हो गए है तो चूने का पानी पियो तुरन्त ठीक हो जाता है ।

* शरीर में जब खून कम हो जाये तो चूना जरुर लेना चाहिए , एनीमिया है खून की कमी है उसकी सबसे अच्छी दवा है ये चूना , चूना पीते रहो गन्ने के रस में , या संतरे के रस में नही तो सबसे अच्छा है अनार के रस में - अनार के रस में चूना पिए खून बहुत बढता है , बहुत जल्दी खून बनता है - एक कप अनार का रस गेहूँ के दाने के बराबर चूना सुबह खाली पेट ।

* घुटने में घिसाव आ गया और डॉक्टर कहे के घुटना बदल दो तो भी जरुरत नही चूना खाते रहिये और हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा खाइए घुटने बहुत अच्छे काम करेंगे ।