Thursday, 21 July 2016

कपूर से कैसे करें घर की बदबू और कीड़ों मकोड़ो को दूर

कीटाणु मारे : कपूर कीटाणुओं को नष्ट करता है। ये हवा को शुद्ध बनाने का काम करता है। इसलिए अगर आप अपने घर को कीटाण मुक्त रखना चाहते हैं तो इसका एक अच्छा तरीका ये है कि रोज़ घर में थोड़ा कपूर जलाएं। नैचुरली कीटाणुओं का सफाया हो जाएगा।

बदबू दूर करे : आर्टिफिशियल रूम फ्रेशनर में फथालेट्स नाम का एक केमिकल होता है जो बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचाता है। इस तरह के आर्टिफिशिय
रूम एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करने से बेहतर है कि आप बदबू दूर करने और ताज़गी लाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। कमरे के बीचों बीच किसी दीये में रखकर कपूर जलाएं जिससे उसकी खुशबू कमरे में हर तरफ फैल जाए।

कीटाणुनाशक जैसा काम करे : कपूर नैचुरल कीटाणुनाशक है। इसलिए जब अगली बार आप घर में चींटी, कीड़े और मच्छर देखें तो इसी का इस्तेमाल करें।

चींटी – थोड़े पानी में कपूर घोल लें और फिर चींटी वाली जगह पर इसे छिड़कें। तुरंत चीटियों का सफाया हो जाएगा।

खटमल – खटमल होने पर अपनी बेडशीट धोएं और गद्दों को धूप लगाएं। फिर कपूर का बड़ा टुकड़ा लें, उसे मलमल के कपड़े में रखें और गद्दे के नीचे रख दें। इससे खटमल दूर होंगे।

मच्छर – कमरे का दरवाज़ा और खिड़कियां बंद कर लें और कपूर जलाएं। कमरे को इसी तरह 20-25 मिनट छोड़ दें। कपूर किसी और मच्छर भगाने वाले प्रॉडक्ट से ज्यादा बेहतर काम करता है। इसका असर लंबे वक्त तक रहता है।

Wednesday, 20 July 2016

क्या आप जानते हैं रात को तकिए के नीचे लहसुन (Garlic) रखने से क्या होता है..!!

लहसून को तकिये की नीचे क्यों रखना चाहिए ?

शायिद आप ने सुना होगा के कई लोग लहसून को सोने से पहले अच्छी नींद के लिए अपने तकिए  की नीचे रखते है | कई लोग सौभाग्य के लये अपनी जेब में रखते है | दूनिया में कई लोग लहसून  से अपने धूपदान और बर्तनों  को साफ़ करते  है नकारात्मकता दूर करने के लिय | इसी वजय से आपको लहसुन को अपनी जेब में या अपने तकिये के नीचे  रखना चाहिए इस  से आपको अच्छी नीद मिलेगी और आप के आसपास की नकारात्मक उर्जा को ख़तम कर देता है |

Tuesday, 19 July 2016

बढ़ती उम्र में खुद को जवां बनाए रखने के ये 6 दमदार और रामबाण नुस्खें

बढ़ती उम्र के साथ शरीर की देखभाल बेहद जरुरी होती है। इस दौरान आप छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर और उन्हें दिनचर्या में शामिल कर हमेशा जवां रह सकते हैं। आईए जानते हैं उन सात बातों को जो आपको हमेशा ऊर्जावान बनाए रखने के साथ जवां बनाए रखते हैं।
नींद
शरीर की उर्जा और उसकी सेहत को बनाए रखने के लिए अच्छी और पूरी नींद का होना बेहद जरुरी है। सात से आठ घंटे की नींद रोजाना लेनी जरूरी होती है जिससे शरीर चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रहता है और बुढ़ापे का आक्रमण भी देर से होता है और आप लंबे समय तक जवां बने रहते हैं।
डेली रूटीन
शरीर को रोजाना अच्छी आदतों के साथ ढालना जरुरी होता है। सुबह उठना, कसरत करना, पार्क में सैर के लिए जाना ये सब वो आदतें है जो रोजाना करने से शरीर की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है। इसी तरह से रात में सोने की भी आपकी एक निश्चित दिनचर्या होनी चाहिए जिससे आप लंबे समय तक जवां बने रहते हैं।
झपकी ना लें
कामकाज के बीच झपकी लेने से ऊर्जा का प्रवाह होता है। लेकिन झपकी लेने की बजाय आप शरीर को किसी और काम में लगा दे। आप इस दौरान टहलने के लिए चले जाए। बागीचे में जाकर गार्डेनिंग करे या फिर खुद के लिए चाय बनाकर उसकी चुस्की ले। इससे आपका शरीर ज्यादा सक्रिय रहेगा जिससे रात में आपको अच्छी नींद आएगी।
रात में कॉफी का सेवन नहीं करें
हर वक्त कॉफी का सेवन सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता। रात में सोने से पहले कॉफी का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। चूंकि कॉफी के सेवन से उर्जा मिलती है इसलिए रात में पीने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि सोने से कुछ घंटे पहले कॉफी का सेवन हर्गिज नहीं करे।  
सेहत और कसरत
शरीर की ताजगी और उसे उर्जावान बनाए रखने के लिए कसरत या वर्जिश रामबाण का काम करता है। रोजाना सिर्फ 20 मिनट की कसरत आपके शरीर को पूरे दिन तरोताजा बनाए रखता है। साथ ही इससे आपको रात में गहरी नींद भी आती है।  
खानपान
खानपान से आपके सेहत का गहरा संबंध होता है। इसलिए अपने खानपान में उन्हीं चीजों को तरजीह दे जिससे पर्याप्त उर्जा मिलती हो और जो आपकी सेहत के लिए बेहतर हो। पौष्टिक खाने के साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप ओवर डायट भूलकर बी नहीं ले। ओवर डायट की स्थिति में आपकी नींद प्रभावित होती है और वजन तेजी से बढ़ता है।

Monday, 18 July 2016

सावधान! बीमार बना सकते हैं आपके बटुए के नोट (care full! your wallet notes can make you sick)

आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि आपके बटुए के नोट आपको बीमार बना सकते हैं। आपके बटुए के नोट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं बल्कि उनमें कई तरह के बैक्टीरिया हैं जो आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। यह बात एक शोध में सामने आई है।
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर) और जिनोमिक्स एण्ड इंटीग्रेटिव बायलॉजी (आईजीआईबी) संस्थान द्वारा किए गए अनुसंधान के अनुसार एक नोट में औसतन कवक (70 फीसदी), बैक्टीरिया (9फीसदी) और विषाणु (एक फीसदी से कम) जीव होते हैं।
आईजीआईबी के प्रधान वैज्ञानिक एवं इस शोधपत्र के लेखकों में एक एस रामचंद्रन ने कहा, ‘हमने स्टेफाइलोकोकस ऑरियस और इंरटकोकस फेकैलिस समेत 78 रोजजनक सूक्ष्मजीव की पहचान की है। हमारे विश्लेषण से यह भी पता चला है कि कागज के इन नोट (मुद्रा) पर विविध प्रकार के सूक्ष्मजीव होते हैं और कई एंटीबायोटिक प्रतिरोधी भी होते हैं।’
शोधपत्र के अनुसार नोटों के इन रोगजनक सूक्ष्मजीवों से चर्मरोग, कवक और पेट के संक्रमण, सांस संबंधी परेशानियां और यहां तक तपेदिक भी हो सकती है।
दिल्ली महानगर में रेहड़ी पटरीवालों, किराने की दुकानों, कैंटीन, चाय की दुकानों, हार्डवेयर की दुकानों, दवा की दुकानों आदि से नमूने इकट्ठे किए गए थे। उनमें 10, 20 और 100 रुपए के नोट थे जिनका व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
आस्ट्रेलिया जैसे कई देशों ने इन्हीं कारणों से कागज के नोट के स्थान पर प्लास्टिक के नोट चलाए हैं।
रामचंद्रन ने कहा, ‘हम पहले से ही प्लास्टिक मुद्रा (क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड) का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन उनका इस्तेमाल व्यापक नहीं है । व्यक्ति को अवश्य ही स्वच्छता के तौर तरीके अपनाना चाहिए तथा इन नोटों को संभालने के बाद किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को रोगाणुमुक्त कर लेना चाहिए।’

Saturday, 16 July 2016

जीभ से जानिए रोगों के संकेत, क्या है बचने का तरीका

जीभ का रंग-रूप देखकर बहुत कुछ समझ आ जाता है इसलिए डॉक्टर चेकअप के दौरान सबसे पहले मरीज से इसे दिखाने को कहते हैं। आइए जानें, जीभ के रंग से रोगों के बारे में और उनके उपाय...।

1 सफेद पैचेज या धब्बेनुमा रचनाएं संकेत : जीभ पर कैंडिडा नाम की फफूंद का जमना। ये यीस्ट प्रजाति की होती है और बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती। 
उपाय : एंटीफंगल दवा से कुल्ला करने या दवा खाने से ठीक हो सकती है। टंग क्लीनर से जीभ रोजाना साफ करें। 

2 कालापन और बाल जैसी संरचना संकेत : ये रंग-रूप भी फफूंद का इंफेक्शन, डायबिटीज, कीमोथैरेपी या मुंह की ठीक से देखभाल न होना बताती है। 
उपाय : डॉक्टर को दिखाएं और मुंह-जीभ को हमेशा साफ रखें। साथ ही कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।

3 हल्के लाल और सफेद स्पॉट्स संकेत : ये जीभ का सबसे सामान्य रूप है। सफेद धब्बे वहां दिखाई पड़ते हैं जहां टेस्ट बड्स थोड़े घिस जाते हैं। 
उपाय : चिंता की कोई बात नहीं। किसी उपचार की जरूरत नहीं। साफ-सफाई का ध्यान रखें। मसालेदार भोजन से परहेज करें। 

4 एकदम लाल संकेत : शरीर में फॉलिक एसिड, विटामिन-बी12 या आयरन की कमी। बुखार या गले में इंफेक्शन के कारण हो सकता है। 
उपाय : विटामिन की टेबलेट्स ली जा सकती हैं लेकिन डॉक्टर को दिखाएं और उनके बताए अनुसार ही ट्रीटमेंट लें। 

5 जालनुमा या पट्टीदार सफेद निशान संकेत : ओरल लाइचेन प्लेनस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसमें इम्यून सिस्टम शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है। 
उपाय : डॉक्टर को तुरंत दिखाकर जांच कराएं। ट्रीटमेंट में देर न करें। माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

6 कटी-फटी या आरीनुमा संकेत : ये सामान्य अवस्था है। सोते समय हम दांतों से जीभ को दबाते हैं जिससे ऐसा हो सकता है। 
उपाय : ये अपने आप ठीक होती है। अगर घाव गहरा है और खाने में दिक्कत हो तो डॉक्टरी सलाह लें। 

7 छाले, अल्सर या उभार संकेत : ये 'कैंकर सोर' होते हैं जिन्हें मुंह के छाले कहते हैं। ये हर्पीज नामक गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। 
उपाय : डॉक्टर को दिखाएं, वे गंभीरता और स्थिति के आधार पर इलाज तय करते हैं।

पुरुषों के लिए हेल्थ टिप्स

  • आधुनिक जीवन शैली पुरुषों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है.  ऐसे में पुरुषों को अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले हीं सचेत हो जाना चाहिए, इससे पहले कि उनके खानपान या दैनिक जीवन की कोई आदत उन्हें बाद में महँगी पड़े. अगर आप अभी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तो आपको किसी न किसी बीमारी का सामना करना पड़ेगा. तो आइए ऐसे टिप्स जानते हैं, जो पुरुषों के लिए उपयोगी हैं.
    पुरुषों के लिए हेल्थ टिप्स :
  • जंक फ़ूड के नियमित सेवन से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में कमी आती है. इसलिए अगर जंक फ़ूड आपके दैनिक भोजन का हिस्सा है, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द-से-जल्द अलविदा कह देना चाहिए.
  • आपको अपने नाश्ते में आपको दो केले जरुर शामिल करने चाहिए. केले दिन भर आपके काम करने की उर्जा बरकरार रखेंगे और साथ हीं दिल की कई बीमारियों से भी आपको दूर रखेंगे.
  • अगर आप बहुत अधिक पैकिंग फ़ूड खाते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है. क्योंकि ऐसे फूड्स में ऐसे मेटल्स का उपयोग किया जाता है, जो पुरुषों के लिए अच्छे नहीं होते हैं.
  • व्यायाम या सैर के बिना खुद को स्वस्थ्य रखने की कोशिश करना मूर्खतापूर्ण प्रयास है, इसलिए अगर आप खुद को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं, तो व्यायाम या सैर को अपने दैनिक जीवन में शामिल जरुर करें.
  • सोडा, कॉफ़ी, रेड मीट, चिप्स इत्यादि का कभी कभार हीं सेवन करें. क्योंकि इनका नियमित सेवन आपको लम्बे समय में नुकसान हीं पहुंचाएगा.
  • खाने में अच्छी गुणवत्ता वाले तेल का उपयोग करें. खराब गुणवत्ता वाले तेल पुरुषों के लिए नुकसानदायक होते हैं.
  • मोटापा पुरुषों की यौन क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है, इसलिए मोटापे से खुद को दूर रखिए.
  • अगर व्ययाम करने के लिए आपके पास समय नहीं है, तो घर और दफ्तर में लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का उपयोग करें.
  • अपने खाने में मौसमी फल और मौसमी सब्जी को शमिल करें. यह आदत आपको स्वस्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
  • सुबह नाश्ता जरुर करें, और ध्यान रखें कि रात का खाना हल्का होना चाहिए. डिनर 8 बजे तक में कर लेना चाहिए.
  • वही व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है, जो सुबह जल्दी उठता हो. तो अगर आपको भी देर से उठने की आदत है, तो जल्द हीं अपनी इस आदत को बदल डालिए.
  • सलाद और अंकुरित अनाज को अपने भोजन का हिस्सा जरुर बनाएँ.
    • भोजन करते समय एक समय में रोटी और चावल दोनों न खाएँ.
    • तेलों की मालिश बालों और पूरे शरीर में सप्ताह में कम-से-कम 3 बार जरुर करें.
    • अनावश्यक रूप से दूसरों की जिम्मेदारियाँ न उठाएँ, पैसा कमाने वाली मशीन न बनें…. घूमने भी जाएँ और अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकलें. रविवार का समय खुद को दें.
    • लैपटॉप को जांघों पर रखकर काम न करें, इससे पौरुष क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इससे आप नपुंसक भी बन सकते हैं.

Thursday, 14 July 2016

सर दर्द दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय

१. तेज़ पत्ती की काली चाय में निम्बू का रस निचोड़ कर पीने से सर दर्द में अत्यधिक लाभ होता है.
२ .नारियल पानी में या चावल धुले पानी में सौंठ पावडर का लेप बनाकर उसे सर पर लेप करने भी सर दर्द में आराम पहुंचेगा.
३. सफ़ेद चन्दन पावडर को चावल धुले पानी में घिसकर उसका लेप लगाने से भी फायेदा होगा.
४. सफ़ेद सूती का कपडा पानी में भिगोकर माथे पर रखने से भी आराम मिलता है.
५. लहसुन पानी में पीसकर उसका लेप भी सर दर्द में आरामदायक होता है.
६. लाल तुलसी के पत्तों को कुचल कर उसका रस दिन में माथे पर २ , ३ बार लगाने से भी दर्द में राहत देगा.
७. चावल धुले पानी में जायेफल घिसकर उसका लेप लगाने से भी सर दर्द में आराम देगा.
८. हरा धनिया कुचलकर उसका लेप लगाने से भी बहुत आराम मिलेगा.
९ .सफ़ेद  सूती कपडे को सिरके में भिगोकर माथे पर रखने से भी दर्द में राहत मिलेगी.