Thursday, 4 August 2016

10 बड़े काम की कुकिंग टिप्स

  •  
     कोई भी भरवाँ सब्जी बनाते समय मसाले में थोड़ा-सा भुना मूँगफली का चूर्ण डाल देने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा।
  • दही से बनी सभी सब्जियों में नमक तभी डालें जब तक सब्जियों में उबाल न आ जाए। पहले से नमक डालने पर दही से बनी सब्जियां फट जाती हैं।
  •     अनाज अंकुरित करने के लिए महीन कपड़े में बांध  फ्रिज में रखने से  उसमें पानी में पड़े रहने जैसी स्मेल नहीं आएगी।
  •    दि पुदीना धूप न मिलने की वजह से ना सुख रहा हो, तो 30 सेकेंड्स मइक्रोवेव में घुमाए,अब कांच के डब्बे में भर ले।
  •     रायता में नमक सर्व करते समय डालें, इससे रायता खट्टा नहीं लगेगा।
  •     आटा गूंथते समय पानी की बजाय दूध का उपयोग करें , पूरियां नरम बनेगी।
  •     आलू उबालते समय पानी में एक चुटकी नमक डालने से  छिलके उतारने में आसानी होगी।
  •     घी में तलते समय कोई चीज बिखर रही है, तो उसमें एक या दो डबलरोटी को पीसकर मिला दें
  •     देसी घी को अधिक दिनों तक ताजा रखने के लिए उसमें एक टुकड़ा गुड़ और एक टुकड़ा सेंधा नमक डाल दे।
  •     पनीर को नर्म रखने के लिए उसे तलने के बाद गरम पानी में डालें। इसके बाद ही उसे सब्जी में मिलाएँ और हल्का पकाएँ। 
  • दोस्तों इस पोस्ट को शेयर करना न भूले. आपके एक शेयर किसी के बहुत काम आ सकता है
  • Post Source: Facebook
  • Wednesday, 3 August 2016

    4 तरीके घर से मक्खी-मच्छर-चूहे दूर रखने के

    1. चूहों से मुक्ति - चूहों को पिपरमिंट की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. अगर घर में चूहे उत्पात मचा रहे हैं तो रूई के कुछ टुकड़ों को पिपरमिंट में डालकर उनके होने की संभावित जगह पर रख दें. इसकी स्मेल से उनका दम घुटेगा और वे म र जाएंगे. 

    2. कॉकरोच से राहत - काली-मिर्च, प्याज और लहसुन को पीसकर मिला लें और इस पेस्ट में पानी डालकर एक सॉल्यूशन तैयार कर लें. इस सॉल्यूशन को उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच बहुत ज्यादा हैं. इसकी तेज गंध से वे भाग जाएंगे.  

    3. मक्खी से मुक्ति - मक्खियों को दूर रखने के लिए कोशिश करें कि घर साफ और दरवाजे बंद रहें. बावजूद इस
    े मक्खियां घर में आ जाएं तो कॉटन बॉल को किसी तेज गंध वाले तेल में डुबोकर दरवाजे के पास रख दें. तेल की गंध से मक्खियां दूर रहती हैं और इस उपाय को आजमाएंगे तो वे आपके घर से तुरंत भाग जाएंगी.

    4. खटमल - प्याज का रस खटमल को मा रने की नैचुरल दवा है. इसकी स्मेल से उनकी सांस बंद हो जाती है और ये तुरंत म र जाते हैं. 

    5 छिपकली – यह एक सबसे आसन tarika है छिपकली को घर से भागने का | 5-6 मोर के पंख (Peacock Feathers) को ले कर दीवाल पर चिपका दें और छिपकली कुछ ही दिनों में गायब हो जायेगी | छिपकली में सजह प्रवती होती है की कैसे अपने दुश्मनो / शिकारियों से बचना है | मोर (Peacock) छिपकली को खाते है, इसलिए छिपकली मोर के पंख को देख कर ही भाग जायेगी | अगर आपको मोर पंख नहीं मिल रहे है तो कोई और पंछी के पंख को इस्तेमाल कर सकते हैं |

    6. चूहे  - पोदीने का तेल (peppermint oil) का इस्तेमाल करने से भी चूहा भागता है। तेल के कुछ बूंद को रुई में लगा कर उस जगह पर रख दे जहाँ से चूहा घर में प्रवेश करते है ।इसके तेज smell से चूहा घर के अन्दर नहीं आता है । आप पोदीने का पौधा भी घर के बाहर लगा सकते है ।दोस्तों इस पोस्ट को शेयर करना न भूले. आपके एक शेयर किसी के बहुत काम आ सकता है

    Thursday, 21 July 2016

    कपूर से कैसे करें घर की बदबू और कीड़ों मकोड़ो को दूर

    कीटाणु मारे : कपूर कीटाणुओं को नष्ट करता है। ये हवा को शुद्ध बनाने का काम करता है। इसलिए अगर आप अपने घर को कीटाण मुक्त रखना चाहते हैं तो इसका एक अच्छा तरीका ये है कि रोज़ घर में थोड़ा कपूर जलाएं। नैचुरली कीटाणुओं का सफाया हो जाएगा।

    बदबू दूर करे : आर्टिफिशियल रूम फ्रेशनर में फथालेट्स नाम का एक केमिकल होता है जो बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचाता है। इस तरह के आर्टिफिशिय
    रूम एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करने से बेहतर है कि आप बदबू दूर करने और ताज़गी लाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। कमरे के बीचों बीच किसी दीये में रखकर कपूर जलाएं जिससे उसकी खुशबू कमरे में हर तरफ फैल जाए।

    कीटाणुनाशक जैसा काम करे : कपूर नैचुरल कीटाणुनाशक है। इसलिए जब अगली बार आप घर में चींटी, कीड़े और मच्छर देखें तो इसी का इस्तेमाल करें।

    चींटी – थोड़े पानी में कपूर घोल लें और फिर चींटी वाली जगह पर इसे छिड़कें। तुरंत चीटियों का सफाया हो जाएगा।

    खटमल – खटमल होने पर अपनी बेडशीट धोएं और गद्दों को धूप लगाएं। फिर कपूर का बड़ा टुकड़ा लें, उसे मलमल के कपड़े में रखें और गद्दे के नीचे रख दें। इससे खटमल दूर होंगे।

    मच्छर – कमरे का दरवाज़ा और खिड़कियां बंद कर लें और कपूर जलाएं। कमरे को इसी तरह 20-25 मिनट छोड़ दें। कपूर किसी और मच्छर भगाने वाले प्रॉडक्ट से ज्यादा बेहतर काम करता है। इसका असर लंबे वक्त तक रहता है।

    Wednesday, 20 July 2016

    क्या आप जानते हैं रात को तकिए के नीचे लहसुन (Garlic) रखने से क्या होता है..!!

    लहसून को तकिये की नीचे क्यों रखना चाहिए ?

    शायिद आप ने सुना होगा के कई लोग लहसून को सोने से पहले अच्छी नींद के लिए अपने तकिए  की नीचे रखते है | कई लोग सौभाग्य के लये अपनी जेब में रखते है | दूनिया में कई लोग लहसून  से अपने धूपदान और बर्तनों  को साफ़ करते  है नकारात्मकता दूर करने के लिय | इसी वजय से आपको लहसुन को अपनी जेब में या अपने तकिये के नीचे  रखना चाहिए इस  से आपको अच्छी नीद मिलेगी और आप के आसपास की नकारात्मक उर्जा को ख़तम कर देता है |

    Tuesday, 19 July 2016

    बढ़ती उम्र में खुद को जवां बनाए रखने के ये 6 दमदार और रामबाण नुस्खें

    बढ़ती उम्र के साथ शरीर की देखभाल बेहद जरुरी होती है। इस दौरान आप छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर और उन्हें दिनचर्या में शामिल कर हमेशा जवां रह सकते हैं। आईए जानते हैं उन सात बातों को जो आपको हमेशा ऊर्जावान बनाए रखने के साथ जवां बनाए रखते हैं।
    नींद
    शरीर की उर्जा और उसकी सेहत को बनाए रखने के लिए अच्छी और पूरी नींद का होना बेहद जरुरी है। सात से आठ घंटे की नींद रोजाना लेनी जरूरी होती है जिससे शरीर चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रहता है और बुढ़ापे का आक्रमण भी देर से होता है और आप लंबे समय तक जवां बने रहते हैं।
    डेली रूटीन
    शरीर को रोजाना अच्छी आदतों के साथ ढालना जरुरी होता है। सुबह उठना, कसरत करना, पार्क में सैर के लिए जाना ये सब वो आदतें है जो रोजाना करने से शरीर की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है। इसी तरह से रात में सोने की भी आपकी एक निश्चित दिनचर्या होनी चाहिए जिससे आप लंबे समय तक जवां बने रहते हैं।
    झपकी ना लें
    कामकाज के बीच झपकी लेने से ऊर्जा का प्रवाह होता है। लेकिन झपकी लेने की बजाय आप शरीर को किसी और काम में लगा दे। आप इस दौरान टहलने के लिए चले जाए। बागीचे में जाकर गार्डेनिंग करे या फिर खुद के लिए चाय बनाकर उसकी चुस्की ले। इससे आपका शरीर ज्यादा सक्रिय रहेगा जिससे रात में आपको अच्छी नींद आएगी।
    रात में कॉफी का सेवन नहीं करें
    हर वक्त कॉफी का सेवन सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता। रात में सोने से पहले कॉफी का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। चूंकि कॉफी के सेवन से उर्जा मिलती है इसलिए रात में पीने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि सोने से कुछ घंटे पहले कॉफी का सेवन हर्गिज नहीं करे।  
    सेहत और कसरत
    शरीर की ताजगी और उसे उर्जावान बनाए रखने के लिए कसरत या वर्जिश रामबाण का काम करता है। रोजाना सिर्फ 20 मिनट की कसरत आपके शरीर को पूरे दिन तरोताजा बनाए रखता है। साथ ही इससे आपको रात में गहरी नींद भी आती है।  
    खानपान
    खानपान से आपके सेहत का गहरा संबंध होता है। इसलिए अपने खानपान में उन्हीं चीजों को तरजीह दे जिससे पर्याप्त उर्जा मिलती हो और जो आपकी सेहत के लिए बेहतर हो। पौष्टिक खाने के साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप ओवर डायट भूलकर बी नहीं ले। ओवर डायट की स्थिति में आपकी नींद प्रभावित होती है और वजन तेजी से बढ़ता है।

    Monday, 18 July 2016

    सावधान! बीमार बना सकते हैं आपके बटुए के नोट (care full! your wallet notes can make you sick)

    आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि आपके बटुए के नोट आपको बीमार बना सकते हैं। आपके बटुए के नोट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं बल्कि उनमें कई तरह के बैक्टीरिया हैं जो आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। यह बात एक शोध में सामने आई है।
    वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर) और जिनोमिक्स एण्ड इंटीग्रेटिव बायलॉजी (आईजीआईबी) संस्थान द्वारा किए गए अनुसंधान के अनुसार एक नोट में औसतन कवक (70 फीसदी), बैक्टीरिया (9फीसदी) और विषाणु (एक फीसदी से कम) जीव होते हैं।
    आईजीआईबी के प्रधान वैज्ञानिक एवं इस शोधपत्र के लेखकों में एक एस रामचंद्रन ने कहा, ‘हमने स्टेफाइलोकोकस ऑरियस और इंरटकोकस फेकैलिस समेत 78 रोजजनक सूक्ष्मजीव की पहचान की है। हमारे विश्लेषण से यह भी पता चला है कि कागज के इन नोट (मुद्रा) पर विविध प्रकार के सूक्ष्मजीव होते हैं और कई एंटीबायोटिक प्रतिरोधी भी होते हैं।’
    शोधपत्र के अनुसार नोटों के इन रोगजनक सूक्ष्मजीवों से चर्मरोग, कवक और पेट के संक्रमण, सांस संबंधी परेशानियां और यहां तक तपेदिक भी हो सकती है।
    दिल्ली महानगर में रेहड़ी पटरीवालों, किराने की दुकानों, कैंटीन, चाय की दुकानों, हार्डवेयर की दुकानों, दवा की दुकानों आदि से नमूने इकट्ठे किए गए थे। उनमें 10, 20 और 100 रुपए के नोट थे जिनका व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
    आस्ट्रेलिया जैसे कई देशों ने इन्हीं कारणों से कागज के नोट के स्थान पर प्लास्टिक के नोट चलाए हैं।
    रामचंद्रन ने कहा, ‘हम पहले से ही प्लास्टिक मुद्रा (क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड) का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन उनका इस्तेमाल व्यापक नहीं है । व्यक्ति को अवश्य ही स्वच्छता के तौर तरीके अपनाना चाहिए तथा इन नोटों को संभालने के बाद किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को रोगाणुमुक्त कर लेना चाहिए।’

    Saturday, 16 July 2016

    जीभ से जानिए रोगों के संकेत, क्या है बचने का तरीका

    जीभ का रंग-रूप देखकर बहुत कुछ समझ आ जाता है इसलिए डॉक्टर चेकअप के दौरान सबसे पहले मरीज से इसे दिखाने को कहते हैं। आइए जानें, जीभ के रंग से रोगों के बारे में और उनके उपाय...।

    1 सफेद पैचेज या धब्बेनुमा रचनाएं संकेत : जीभ पर कैंडिडा नाम की फफूंद का जमना। ये यीस्ट प्रजाति की होती है और बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती। 
    उपाय : एंटीफंगल दवा से कुल्ला करने या दवा खाने से ठीक हो सकती है। टंग क्लीनर से जीभ रोजाना साफ करें। 

    2 कालापन और बाल जैसी संरचना संकेत : ये रंग-रूप भी फफूंद का इंफेक्शन, डायबिटीज, कीमोथैरेपी या मुंह की ठीक से देखभाल न होना बताती है। 
    उपाय : डॉक्टर को दिखाएं और मुंह-जीभ को हमेशा साफ रखें। साथ ही कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।

    3 हल्के लाल और सफेद स्पॉट्स संकेत : ये जीभ का सबसे सामान्य रूप है। सफेद धब्बे वहां दिखाई पड़ते हैं जहां टेस्ट बड्स थोड़े घिस जाते हैं। 
    उपाय : चिंता की कोई बात नहीं। किसी उपचार की जरूरत नहीं। साफ-सफाई का ध्यान रखें। मसालेदार भोजन से परहेज करें। 

    4 एकदम लाल संकेत : शरीर में फॉलिक एसिड, विटामिन-बी12 या आयरन की कमी। बुखार या गले में इंफेक्शन के कारण हो सकता है। 
    उपाय : विटामिन की टेबलेट्स ली जा सकती हैं लेकिन डॉक्टर को दिखाएं और उनके बताए अनुसार ही ट्रीटमेंट लें। 

    5 जालनुमा या पट्टीदार सफेद निशान संकेत : ओरल लाइचेन प्लेनस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसमें इम्यून सिस्टम शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है। 
    उपाय : डॉक्टर को तुरंत दिखाकर जांच कराएं। ट्रीटमेंट में देर न करें। माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    6 कटी-फटी या आरीनुमा संकेत : ये सामान्य अवस्था है। सोते समय हम दांतों से जीभ को दबाते हैं जिससे ऐसा हो सकता है। 
    उपाय : ये अपने आप ठीक होती है। अगर घाव गहरा है और खाने में दिक्कत हो तो डॉक्टरी सलाह लें। 

    7 छाले, अल्सर या उभार संकेत : ये 'कैंकर सोर' होते हैं जिन्हें मुंह के छाले कहते हैं। ये हर्पीज नामक गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। 
    उपाय : डॉक्टर को दिखाएं, वे गंभीरता और स्थिति के आधार पर इलाज तय करते हैं।