Sunday, 7 February 2016

तुलसी

 ज्यादातर हिंदू परिवारों में तुलसी की पूजा की जाती है। इसे सुख और कल्याण के तौर पर देखा जाता है लेकिन पौराणिक महत्व से अलग आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताया गया है। सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी और भयंकर बीमारियों में भी एक कारगर औषधि है।

आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताया गया है:
* लागातार खाली पेट तुलसी का जूस पीने से याददाश्त शक्ति बढ़ती है। 
* तुलसी का जूस पीने से तेज बुखार कम करने में भी मदद मिलती है।
* मलेरिया और डेंगू पर भी काबू पाने में मदद मिलती है।
*अक्सर महिलाओं को पीरियड्स में अनियमितता की शिकायत हो जाती है। ऐसे में तुलसी के बीज का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। मासिक चक्र की अनियमितता को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का भी नियमित किया जा सकता है।
*पुरुषों में शारीरिक कमजोरी होने पर तुलसी के बीज का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा यौन-दुर्बलता और नपुंसकता में भी इसके बीज का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।
*अगर आपको सर्दी या फिर हल्का बुखार है तो मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर उसका काढ़ा पीने से फायदा होता है। आप चाहें तो इसकी गोलियां बनाकर भी खा सकते हैं।
*त्वचा संबंधी रोगों में तुलसी खासकर फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से कील-मुहांसे खत्म हो जाते हैं और चेहरा साफ होता है।
*कई शोधों में तुलसी के बीज को कैंसर के इलाज में भी कारगर बताया गया है . हालांकि अभी तक इसकी पुष्ट‍ि नहीं हुई है.

केले के 10 साइड इफेक्ट

केले के 10 साइड इफेक्ट
हालांकि केले के लाभों की सूची बहुत लंबी है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसके अनेक साइड इफेक्‍ट भी है। आपको ताज्‍जुब हो रहा हैं न? तो चलिये हैरान होने के लिए तैयार हो जाइए।

केले के साइड इफेक्ट
केला विटामिन, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन 'ए' और विटामिन 'बी' पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा केला ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। केला मैग्नेशियम से भरपूर होने के कारण बहुत जल्दी पच जाता है और यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है। हालांकि केले के लाभों की सूची बहुत लंबी है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसके अनेक साइड इफेक्‍ट भी है। आपको ताज्‍जुब हो रहा हैं न? तो चलिये हैरान होने के लिए तैयार हो जाइए।
1
वजन बढ़ना
हालांकि केले में आपके पसंदीदा चिप्‍स के एक पैकेट या कुकीज के एक बॉक्‍स की तुलना में कम कैलोरी होती है। लेकिन फिर भी एक केले में आमतौर पर 100 से 120 कैलोरी होती है। जिससे आपका वजन जल्द ही बढ़ने लगता है।
2
शुगर की अधिक मात्रा
उम्र के तीसवे दशक के बाद, चीनी लगभग हर व्‍यक्ति के स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचाती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार, केले को मध्य स्तर के ग्लाइसेमिक भोजन के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसका मतलब है कि इसमें ग्लाइसेमिक सूचकांक रक्त शर्करा के स्तर को बदलने के लिए काफी अधिक होता है। इसके अलावा, इसी तरह के शुगर स्‍तर के साथ केले में फाइबर की मौजूदगी के कारण अन्‍य फलों की तुलना में इसे पचाने में अधिक समय लगता है।
3
हाइपरकेलेमिया (Hyperkalemia) की संभावना
हाइपरकेलेमिया एक गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति है, जो बहुत अधिक पोटेशियम के सेवन से होती है। इसमें पल्‍स अनियमित, मतली और दिल की धड़कन की दर में देरी जैसे लक्षण देखने को मिलते है। इस तरह से केले के अधिक सेवन से आप इस समस्‍या से ग्रस्‍त हो सकते हैं क्‍योंकि केला पोटेशियम का समृद्ध स्रोत है। और शायद ही केले तुलना में किसी अन्‍य खाद्य पदार्थ में इतना पोटेशियम हो।
4
दांतों का गिरना
चीनी को दांतों के टूटने का सबसे आम कारण माना जाता है। यह चॉकलेट या मि‍ठाई के अधिक सेवन का परिणाम हो सकता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि केला भी दांत के टूटने के लिए जिम्‍मेदार होता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि स्‍टार्च मुंह में धीरे-धीरे घुलता है जबकि शक्‍कर तेजी से घुल जाता है। इसके अलावा, केले जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से कण दांतों के बीच में फसकर बैक्‍टीरिया को आकर्षित करके अधिक कैविटी का कारण बनते है।
5
पेट के आस-पास फैट
यह बात आपको अविश्‍वसनीय लग सकती हैं, लेकिन केला पेट की चर्बी को बढ़ाने में योगदान देता है। यह बात तो हम जानते हैं कि केला लगभग शून्य फैट के साथ बहुत सारे कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता हैं। यह अकेला मोटापे का कारण नहीं होता, बल्कि कार्बोहाइड्रेट के साथ बहुत अधिक कैलोरी भी होती है। और यह तो आप जानते ही हैं कि अधिक कैलोरी का क्‍या मतलब होता है?
6
प्रोटीन की कमी
प्रोटीन को केले में खोजना, वास्‍तव में बहुत कठिन काम है। जी हां आप मानो या न मानो, लेकिन एक 100 ग्राम केले में मात्र 1 ग्राम प्रोटीन होता है। मोटापे को कम करने में प्रोटीन प्रमुख भूमिका निभाता है। और कम प्रोटीन फैट के भंडारण के एंजाइमों की गतिविधि में वृद्धि करता है।
7
पेट दर्द
मतली के साथ-साथ केला कई प्रकार की गैस्ट्रोइंटेस्टिनल समस्‍याओं का कारण भी होता है। कुछ रोगियों को तो इसको खाने के तुरंत बाद उल्‍टी या दस्‍त का अनुभव होता है। इसके अन्य संभावित लक्षणों में पेट में ऐंठन शामिल हैं।
8
सिरदर्द
अधिक केले खाने से सिरदर्द की समस्‍या को भी बढ़ावा मिलता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि केले में मौजूद कुछ अमीनो एसिड रक्‍त वाहिकाओं को चौड़ा करने के लिए जाने जाते है। और रक्‍त वाहिकाओं के चौड़ा होने से सिर में दर्द होने लगता है। अतिपक्व केला खाने से यह विशेष रूप से समस्‍याग्रस्‍त हो सकता है।
9
तंत्रिका क्षति
क्‍या आप जानते हैं कि बहुत कम अवधि में कई केले खाना तंत्रिका क्षति का कारण बन सकता है। आहार में केवल केले खाने वालों के लिए इसका खतरा ज्‍यादा होता है। केले में विटामिन बी-6 की सही मात्रा सही खुराक लेने वालों के लिए स्‍वस्‍थ होती है। लेकिन बहुत अधिक सेवन हाथ-पॉव सुन्‍न करने के साथ-साथ तंत्रिका तंत्र में स्थायी नुकसान का कारण बन सकता है।
10
गैस की समस्‍या
हालांकि गंभीर रूप से नहीं, लेकिन केले के जरूरत से ज्‍यादा सेवन करने से गैस की समस्‍या पैदा हो सकती है। ऐसा केले में मौजूद दो सामग्री, घुलनशील फाइबर और फ्रुक्टोज के कारण होता है। यह दोनों गैस के लिए योगदान कर सकते हैं।

बालों की सेहत की बात

बालों की सेहत की बात जब भी आती है, आपने अपनी दादी या नानी को नारियल तेल लगाने को कहते सुना होगा। जब बाल ज्यादा गिरने लगे तो मां कहती हैं तेल नहीं लगाते हो ये उसी का परिणाम है। हमारे बड़े लोगों ने नारियल तेल को बालों के लिए ऐसे ही लाभदायक नहीं कहा है इसके पीछे कई कारण हैं।
एक तो नारियल का तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। दूसरा यह बालों के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। नारियल का तेल एक ऐसा तेल है जो बालों की हर समस्या का समाधान कर सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि नारियल तेल आपके बालों के लिए क्यों सबसे अच्छा है तो चलिए आज जानते हैं इसे लगाने से होने वाले फायदों के बारे में...
1. यदि आपके बाल ज्यादा घंने और बार-बार उलझते हैं व उलझने के कारण टूटते हैं तो नारियल तेल लगाएं। बाल नहीं उलझेंगे।
2. नारियल का तेल बालों की जड़ को मजबूती देता है, जिससे बाल टूटना कम हो जाते हैं।
3. रूसी की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए बालों में हर हफ्ते नारियल तेल लगाया जाना चाहिए। यदि आप नियमित तौर पर इसे लगाएंगे तो आप हफ्ते भर में इसका चमत्कार देख पाएंगे।
4. नारियल का तेल बालों में लगाने से उनकी चमक अपने आप ही बढ़ जाती है और उनमें कुदरती शाइन आती है।
5. सिर में खुजली की समस्या हो तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं। यह समस्या खत्म हो जाएगी।

Saturday, 6 February 2016

गुर्दों में होने वाले रोग ::


गुर्दों में होने वाले रोग ::
```````````````````````````
1. गुर्दों में परेशानी होने से मूत्र मार्ग में मवाद का आना।

2. हाई ब्लडप्रेशर की समस्या होना।

3. मूत्र संबंधी परेशानियां।

4. दिल की बीमारी, आदि।

5. मूत्र में खून आना |

गुर्दों और ह्दय में गंभीर संबंध है। जब गुर्दे सही रूप से अपना काम करते हैं तो दिल की बीमारी भी दूर रहती है। दिल की बीमारी तभी ज्यादा सक्रिय होती है जब गुर्दों में विकार उत्पन्न हो जाता है। गुर्दों को सबसे अधिक परेशानी पथरी की वजह से होती है। पथरी की वजह से गुर्दों में सूजन आ जाती है। और पेशाब से रक्त तक निकलने लगता है। जो कि पीड़दायक होता है। पथरी गुर्दो के भीतर संक्रमण करके मवाद बना देती है।
किस तरह से करें गुर्दों को रोगमुक्त
गुर्दो को रोग से मुक्त रखने का सबसे पहला नियम यह है कि आप भोजन पर ध्यान दें। यानी की भोजन में अत्याधिक अचार, मसालेदार खाने, का सेवन कम से कम करें। पूरी, हलवा, आलू और मैदा आदि का सेवन भी गुर्दों को नुकसान पहुंचाता है।
गुर्दें को स्वस्थ रखने के उपाय 


1. गुर्दों के लिए शहद का सेवन सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह मूत्र में रूकावट की समस्या को दूर करता है। और गुर्दों के रोगों को दूर करता है।

2. गुर्दे की बीमारी में ककड़ी महत्वपूर्ण होती है। ककड़ी के बीजों को सुखाकर उसका चूर्ण बनाएं और उसमें बराबर मात्रा में सेंधा नमक डालकर मिक्स चूर्ण बना लें और इसे 15 ग्राम छाछ के साथ सेवन करें यह पेशाब की समस्या को दूर करता है।

3. गुर्दों में परेशानी की वजह से जिन लोगों को बार-बार पेशाब जाने की समस्या होती है वे 20 मि.ली आंवले के रस के साथ केले का सेवन करें एैसा करने से बहुमूत्र की समस्या से निजात मिलता है।

4. यदि पेशाब में पस आ रहा हो तो शहद व हल्दी को आंवले के रस में डालकर सेवन करें। एैसा करने से पेशाब में पस यानी मवाद आना बंद हो जाएगा।

5. गुर्दों में दिक्कत से यदि पेशाब में जलन हो रही हो तो पीसी हुई 2 इलायची को दूध में डालकर सेवन करें। एैसा करने से पेशाब खुलकर आता है, और जलन दूर होती है।

6. यदि पेशाब किसी वजह से आना बंद हो गया हो तो गरम पानी में एरंड के तेल की 20-50 मि.ली की मात्रा में डालकर पीने से थोड़ी ही देर में रूका हुआ पेशाब खुलकर होने लगेगा।

7. गुर्दें में दर्द हो रहा हो तो 10 ग्राम सेंधा नमक, 20 ग्राम तुलसी के पत्ते, 20 ग्राम अजवाइन को कूट कर चूर्ण बना कर रख लें और जब भी गुर्दें में दर्द हो तो इस चूर्णं को हल्के गरम पानी के साथ पीएं । यह दर्द में राहत देता है।

8. पेशाब से खून यदि आ रहा हो तो मुलेठी और शतावरी को बराबर की मात्रा में लेकर चूर्णं बना लें और 2 से 3 चुटकी इस चूर्ण का सेवन करें। पेशाब से खून आना बंद हो जाएगा।

9. गुर्दें में पथरी होने पर प्रतिदिन 2 गिलास तरबूज का जूस पीने से लाभ मिलता है।

10. गुर्दें में यदि पथरी हो तो आप पपीते के पेड़ की जड़ को पानी के साथ पिसे और 5 ग्राम की मात्रा में सेवन करें यह पथरी को तोड़कर बाहर करता है।

11. गुर्दें में पीड़ा हो रही हो तो खरबूजे के छिलकों को सुखा लें और 10 ग्राम छिलका आधे गिलास पानी में उबालें और उसमें थोड़ी मात्रा में चीनी डालकर 1 सप्ताह तक सुबह-शाम आधा-आधा सेवन करने से गुर्दें में हो रहा दर्द पूरी तरह शांत हो जाएगा।

12 . मूत्र रुक गया हो तो कलमी सोरा २ ग्राम पानी से पीवे और अपनी नाभि के चारो और लगाये |
एक प्रयोग ये भी करे ---

पाव (250 ग्राम) गोखरू कांटा (ये आपको पंसारी से मिल जायेगा) लेकर 4 लीटर पानी मे उबालिए जब पानी एक लीटर रह जाए तो पानी छानकर एक बोतल मे रख लीजिए और कांटा फेंक दीजिए। इस काढे को सुबह शाम खाली पेट हल्का सा गुनगुना करके 100 ग्राम के करीब पीजिए। शाम को खाली पेट का मतलब है दोपहर के भोजन के 5, 6 घंटे के बाद। काढ़ा पीने के एक घंटे के बाद ही कुछ खाइए और अपनी पहले की दवाई ख़ान पान का रोटिन पूर्ववत ही रखिए।
15 दिन के अंदर यदि आपके अंदर अभूतपूर्व परिवर्तन हो जाए तो डॉक्टर की सलाह लेकर दवा बंद कर दीजिए।जैसे जैसे आपके अंदर सुधार होगा काढे की मात्रा कम कर सकते है या दो बार की बजाए एक बार भी कर सकते है। मुझे उम्मीद है की ट्रांसप्लांट का विचार त्याग देंगे
गुर्दें की बीमारी से बचने के लिए कौन-कौन सी चीजे खांए
आप अपने भोजन में शहद, दही, दूध आदि को जरूर लें। सब्जियों में पालक, बथुआ और टमाटर का प्रयोग करें क्योंकि इनमें आयरन की मात्रा उचित होती है। गुर्दें की समस्या दूर तभी हो सकती है जब आप अपने खान पान का ध्यान रखें।

home remedy: नींबू, आंवला के इन उपायों से भी चमक सकता है चेहरा

home remedy: नींबू, आंवला के इन उपायों से भी चमक सकता है चेहरा: नींबू, आंवला के इन उपायों से भी चमक सकता है चेहरा कई बार ज्यादा कॉस्मेटिक्स यूज करने से स्किन का कलर ज्यादा डार्क हो जाता है। ऐसे में र...

नींबू, आंवला के इन उपायों से भी चमक सकता है चेहरा

नींबू, आंवला के इन उपायों से भी चमक सकता है चेहरा

कई बार ज्यादा कॉस्मेटिक्स यूज करने से स्किन का कलर ज्यादा डार्क हो जाता है। ऐसे में रंगत निखारने के लिए कॉस्मेटिक्स की जगह घरेलू नुस्खों का उपयोग करेंगे तो सांवलापन कम हो जाएगा और चेहरा चमकने लगेगा। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में जिन्हें अपनाने से रंग निखरने लगता है-

1. एक बाल्टी ठण्डे या गुनगुने पानी में दो नींबू का रस मिलाकर कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता है। (इस विधि को करने से त्वचा से संबंधित कई रोग ठीक हो जाते हैं)।
2. आंवले का मुरब्बा रोज एक नग खाने से दो तीन महीने में ही रंग                                                                             निखरने लगते है
3. इमली के गुदे को त्वचा पर लगाकर कुछ देर रखें और फिर चेहरा धो लें। रंग निखरने लगेगा।
4. एक छोटा चम्मच शहद लें, उसमें उतना ही पानी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। पंद्रह मिनट बाद चेहरा धो लें।
5. दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटी चम्मच हल्दी मिलाएं। फिर इस लेप में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नींबू मिलाकर खूब फेंटे। नहाने से पहले इस लेप को चेहरे पर मलें। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
6. कोहनियों का कालापन साफ करने के लिए गुलाब जल व ग्लिसरीन में नींबू रस मिलाकर लोशन तैयार करें। इस लोशन को पांच मिनट तक धूप में रखें। रोज इस मिश्रण को कोहनियों पर मलें।
7. आधा गिलास गाजर का रस सुबह खाली पेट लेने से एक महीने में रंग निखरने लगता है।
8. मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से रंगत निखरने लगती है।
9. एक चम्मच शहद व एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा निखर जाएगी।
10. एक चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा मूंगफली का तेल मिलाकर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें फिर साफ कर लें। रंग साफ होगा और चेहरा चमकने लगेगा।

स्त्री का शारीर शादी के बाद बेडोल की जगह सुंदर बनेगा ।

बहुत ही चमत्कारी दवा:

50 ग्राम काली जीरी
250 ग्राम मैथीदाना
100 ग्राम अजवाईन

 तीनो चीजों को हल्का-हल्का सेंकना
तीनों को अच्छी तरह मिक्स करके मिक्सर में पावडर बनाकर बरनी में भर लेवें ।

रात्रि को सोते समय एक चम्मच पावडर एक गिलास पूरा कुन-कुना पानी के साथ लेना है। गरम पानी के साथ ही लेना अत्यंत आवश्यक है लेने के बाद कुछ भी खाना पीना नहीं है। यह चूर्ण सभी उम्र के व्यक्ति ले सकतें है।
चूर्ण रोज-रोज लेने से शरीर के कोने-कोने में जमा पडी गंदगी(कचरा) मल और पेशाब द्वारा बाहर निकल जाएगी । पूरा फायदा तो 80-90 दिन में महसूस करेगें, जब फालतू चरबी गल जाएगी, नया शुद्ध खून का संचार होगा । चमड़ी की झुर्रियाॅ अपने आप दूर हो जाएगी। शरीर तेजस्वी, स्फूर्तिवाला व सुंदर बन जायेगा ।