Monday, 8 August 2016

अब दाँतों के डॉक्टर को भूल जाओ, खुद 5 मिनट में दाँतों में जमा मैल साफ कीजिये

1. नीबू- नीबू से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह सुंदरता को भी बढ़ाने वाला एक चमत्कारी फल है, जिसे महिलाएं खूब इस्तेमाल करती हैं। इससे मुंह की लार में वृद्धि होती है। जिससे खाने की पाचन शक्ति भी बढ़ती है। यह दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक नीबू के रस में उतनी ही मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद हर बार इस पानी से कुल्ला करने से दांत में जमा पीलापन दूर होता है। साथ ही सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है।
2. तुलसी- भारतीय परम्परा में तुलसी को विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही दांतों का पीलापन दूर करने की भी अद्भुत क्षमता पाई जाती है। तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। फिर इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें। इससे कुछ ही दिनों में आपके दांत चमकने लगते हैं।
3. स्ट्रॉबेरी – स्ट्रॉबेरी अधिकतर लोगों को पसंद आती है। दातों को चमकाने का यह उपाय सभी को पसंद आएगा। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है। पहले स्ट्रॉबेरी को पीस लें। फिर इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं। कुछ दिनों तक यह उपाय नियमित रूप से करने पर दांत चमकने लगेंगे।
4. बेकिंग सोडा- पीले दांतों में चमक लाने के लिए बेकिंग सोडे का भी प्रयोग किया जाता है। सुबह ब्रश करने के बाद थोड़े से बेकिंग सोडे से दांत साफ करने चाहिए। इससे दांतों पर जमी पीली पर्त धीरे-धीरे साफ हो जाती है। टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा और थोड़ा नमक मिलाकर ब्रश करने से भी दांत साफ हो जाते हैं।
5. केला- केले में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो दांतों की समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। दांतों के पीलेपन की समस्या को दूर करने के लिए एक केले का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से रोज एक मिनट तक दांतों की मसाज करनी चाहिए। इससे धीरे-धीरे दांतों का पीलापन दूर हो जाता है।
6. नमक- दादी नानी के जमाने से ही दांतों की समस्या के लिए नमक ही सबसे पहले घरेलू उपाय की श्रेणी में आता है। सरसों के तेल की दो तीन बूंदों के साथ नमक मिलाकर दांत साफ करने से मसूड़े मजबूत होने के साथ ही दांतों का पीलापन भी दूर होता है।
7. संतरे के छिलके- संतरे के फल के साथ ही उसके छिलके भी फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा की रंगत के अलावा दांतों की चमक भी बढ़ा देते हैं। संतरे के छिलकों और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें। संतरे में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम के कारण दांत मोती जैसे चमकने लगते हैं।
8. नीम- वर्षों पूर्व से प्राकृतिक रूप से दांत साफ करने के लिए नीम का प्रयोग किया जा रहा है। यह नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक है। नीम में दांतों को सफेद बनाने के साथ ही बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। इससे दातों को साफ करने के साथ ही उसका पीलापन दूर किया जा सकता है।
9. गाजर- गाजर भी दांतों को साफ करने के लिए एक बेहतर विकल्प है। गाजर खाने से दांतों का पीलापन कम हो जाता है। गाजर में मौजूद रेशे दांतों की सफाई करने के लिए एक बेहतर घरेलू उपाय है।
10. एप्पल विनेगर- एक चम्मच जैतून के तेल में एप्पल विनेगर मिला लें। इस मिश्रण में अपना टूथब्रश डुबाएं और दांतों पर हल्के-हल्के घुमाएं। ये प्रक्रिया तब तक दोहराएं जब तक मिश्रण खत्म न हो जाएं। इस नुस्खे को अपनाने से दांतों का पीलापन मिट जाता है। साथ ही सांसों की दुर्गंध की समस्या भी नहीं रहती है।

दांतों का बचाव भी जरूरी-

अक्सर हम लोग दांतों की ओर ध्यान नहीं देते हैं। हमारे खान-पान से दांतों पर कई विपरीत प्रभाव पड़ते हैं। दांतों की कई समस्याएं तो गलत खान-पान की वजह से ही उत्पन्न होती हैं। जिनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।
  • ब्लैक कॉफी और रेड वाइन।
  • कोल्ड ड्रिंक हमारे दांतों में पीलेपन का मुख्य कारण होती है।
  • जामुन का रंग दांतों में लंबे समय तक रहता है।
  • टमाटर का सॉस।
  • एनर्जी ड्रिंक में भी कई तरह के ऐसे तत्व होते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं।
हमारे द्वारा बताए गए इन घरेलू उपायों के माध्यम से आप आसानी से अपने दांतों के पीलेपन को दूर कर सकते हैं। साथ ही उन्हें चमकदार और स्वस्थ भी बना सकते हैं। घरेलू उपायों को आजमाने के बाद भी अगर कोई हल न निकले तो अपने डेंट्सिट से परामर्श अवश्य करें।

1 comment:

  1. उपयोगी॰ज़ानकारी

    ReplyDelete

thanks